Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नवरात्रि पर निवेश भी शुभ काम, भविष्य की खुशहाली के लिए लगा सकते हैं इन 10 शेयरों में पैसे!
बिजनेस

नवरात्रि पर निवेश भी शुभ काम, भविष्य की खुशहाली के लिए लगा सकते हैं इन 10 शेयरों में पैसे!

October 7, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
नई दिल्ली। नवरात्रि पर किसी भी काम की शुरुआत को शुभ माना जाता है. इस पावन मौके पर लोग घर-गाड़ी से लेकर तमाम चीजें खरीदते हैं. कहा जाता है कि नवरात्रि पर किसी काम की शुरुआत करने से उसमें अड़चनें नहीं आती हैं. तो क्यों आप इस शुभ समय में निवेश के लिए भूल जाते हैं?

इस नवरात्रि पर आप निवेश का पहला कदम बढ़ाएं. जब आप आज निवेश करेंगे तभी भविष्य में आप और आपका परिवार आर्थिक तौर खुशहाल रहेंगे. आप इस नवरात्र से पीपीएफ, म्यूचुअल फंड, बिटिया के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं.

एक्सपर्ट ने सुझाए ये 10 स्टॉक्स

इसके अलावा अगर आपको शेयर बाजार की जानकारी है तो फिर नवरात्रि से स्टॉक्स में भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट और tradeswift के डायरेक्टर संदीप जैन ने नवरात्र पर 10 स्टॉक्स के नाम सुझाए हैं. नवरात्र के 10 दिन में आप इन 10 स्टॉक्स में निवेश कर सकते हैं. उनका कहना है कि अगर निवेश का नजरिया लंबा है, तो फिर इन 10 शेयरों में बेहतर रिटर्न के लिए पैसे लगा सकते हैं.

आइए जानते हैं कि संदीप जैन के सुझाए 10 स्टॉक्स कौन-कौन से हैं. उन्होंने लंबी अवधि का नजरिया लेकर आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys), फाइजर (Pfizer), ITC, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), Rallis India, राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर (Rcf), Mas Financial और श्री दिग्विजय सीमेंट में निवेश की सलाह दी है.

लंबी अवधि के लिए निवेश की सलाह

इसके अलावा उन्होंने निवेश के लिए बैंकिंग सेक्टर में प्राइवेट बैंक ICICI Bank को चुना है, जबकि हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर से संदीप जैन का पसंदीदा स्टॉक Hdfc Limited हैं. मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि इन 10 स्टॉक्स में निवेशक अपनी सुविधा के हिसाब से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. लंबी अवधि में इन शेयरों से बेहतर रिटर्न की उम्मीद है.

साथ ही उन्होंने कहा कि ये जरूरी नहीं है कि निवेशक सभी 10 स्टॉक्स में एक साथ पैसे लगाएं. निवेशक धीरे-धीरे करके बाजार के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर निवेश करें. यही नहीं, अगर आप नए निवेशक हैं तो वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें. क्योंकि शेयर बाजार में निवेश पर जोखिम भी हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनवरात्र शुरू, खूंटी के विभिन्न पूजा पंडालों, मंदिरों व घरों में किया गया कलश स्थापना
Next Article  पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, कम-से-कम 20 लोगों की गई जान, 200 घायल

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.