Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 06:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»कौन चला रहा था कार, क्यों हुए थे फरार…? SIT के इन सवालों का जवाब नहीं दे पाया आशीष मिश्रा
Headlines

कौन चला रहा था कार, क्यों हुए थे फरार…? SIT के इन सवालों का जवाब नहीं दे पाया आशीष मिश्रा

October 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

यूपी। यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri violence) में हुई हिंसा के मामले में एक हफ्ते बाद आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) को गिरफ्तार कर लिया गया है. आशीष मिश्रा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे हैं. आशीष मिश्रा को शनिवार को एसआईटी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. उनसे 12 घंटे तक एसआईटी ने सवाल-जवाब किए. कुछ सवालों के जवाब उन्होंने दिए, लेकिन कई सारे जवाब नहीं दिए.

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने भी बताया कि आशीष मिश्रा ने कई सारे सवालों के जवाब नहीं दिए, जिस कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आखिर 12 घंटे में ऐसे कौन-से सवाल थे, जो एसआईटी ने आशीष मिश्रा से पूछे? आइए जानते हैं…

सवालः कार्यक्रम में आ रहे वीवीआईपी का रूट बदल गया है इसकी जानकारी क्या आपको थी?

आशीष मिश्राः पहले जिस रूट से वीवीआईपी आ रहे थे उसकी जानकारी मुझे थी. बदले रूट के बारे में जानकारी कुछ देर पहले ही हुई थी.

सवालः जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त तुम कहां थे?

आशीष मिश्राः जिस वक्त ये घटना हुई उस समय मैं कार्यक्रम स्थल पर ही था. मैं दंगल का आयोजन करवा रहा था. वीवीआईपी के आने के इंतजामों में लगा हुआ था.

सवालः दोपहर 2:36 से 3:30 के वक्त तुम कहां थे?

आशीष मिश्राः उस वक्त भी मैं कार्यक्रम स्थल पर ही मौजूद था. कहीं नहीं गया था.

सवालः लेकिन लोगों का कहना है कि तुम इस वक्त के दौरान गायब थे. कार्यक्रम में नहीं थे?

आशीष मिश्राः नहीं, मैं कार्यक्रम स्थल पर ही था. बीच-बीच में मैं थोड़ी देर के लिए कार्यक्रम स्थल के बगल में बनी अपनी एक राइस मिल तक जाता था उसके बाद फिर वापस आ जा रहा था.

सवालः जो थार जीप हिंसा में क्षतिग्रस्त हुई, जलाई गई उसको कौन चला रहा था? उसमें कौन-कौन बैठा था और पीछे की फॉर्च्यूनर स्कॉर्पियो किसकी थी?

आशीष मिश्राः थार जीप मेरी है. हमारा ड्राइवर हरिओम मिश्रा चला रहा था. पीछे फॉर्च्यूनर हमारे मित्र और बीजेपी कार्यकर्ता अंकित दास की है. वो मुख्य अतिथि को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए निकले थे. लेकिन कहां गए मुझे नहीं पता. घटना के बाद से ही वो मेरे संपर्क में नहीं है.

सवालः तुम तीनों गाड़ियों में से कौन सी गाड़ी में थे?

आशीष मिश्राः मैं कह चुका हूं कि मैं कार्यक्रम स्थल पर ही था. मैं कार्यक्रम छोड़कर कहीं नहीं गया.

सवालः प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि थार जीप तुम ही चला रहे थे?

आशीष मिश्राः नहीं, थार जीप में मैं नहीं था. मैं किसी भी गाड़ी में नहीं था. मैंने इन गाड़ियों को वीवीआईपी को लाने के लिए भेजा था.

सवालः अगर तुम घटनास्थल पर नहीं थे तो फिर एफआईआर दर्ज होने के बाद गायब क्यों हो गए थे? बीते 48 घंटे में तुम कहां-कहां रहे?

आशीष मिश्राः मैं गायब नहीं हुआ था. मैं जिले में ही था. मैं अपने गांव बलबीर पुर में ही था. मेरी कुछ तबीयत खराब हो गई थी इसलिए आराम कर रहा था.

सवालः जिस वक्त हिंसा हुई, कार्यक्रम स्थल पर थे उसका कोई सबूत क्यों नहीं है?

आशीष मिश्राः मैं पूरे कार्यक्रम के दौरान वहीं मौजूद था. कहीं नहीं गया. मुझे नहीं पता था कि हिंसा में मेरा नाम आ जाएगा. पूरे कार्यक्रम के वीडियो जो मुझे मिले हैं मैंने आपको दिए हैं.

सवालः गाड़ी के अंदर से दो कारतूस मिले हैं. ये किसके हैं? कौन असलहा लेकर चलता है? किसको असलहे से लैस कर तुमने कार्यक्रम के लिए भेजा था?

आशीष मिश्राः मैं जब गाड़ी में रहता हूं तब अपने असलहे लेकर चलता हूं. लेकिन जब मैं नहीं रहता तो गाड़ी में कोई असलहा नहीं रहता.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article इन 4 कारणों से आया देश में कोयला संकट, जानें क्या है सरकार की तैयारी
Next Article ट्रेन की चपेट में आए शख्स का मोबाइल फोन हुआ गायब, सब-इंस्पेक्टर ही न‍िकला चोर

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.