WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कोडरमा। जिले के जयनगर प्रखंड के ककरचोली में रविवार को दीवार गिर गई। इसमें दबकर छह साल के बालक की मौत हो गयी। ककरचोली निवासी गौरव कुमार यादव का पुत्र गुलु कुमार रास्ता से गुजर रहा था। इसी दरम्यान पुराने दीवार के गिरने से वह उससे दब गया। जब लोग पहुंचे और उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो गयी थी। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक अमित कुमार यादव ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया।
मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी, सुभाष चंद यादव, नारायण साव, रामप्रसाद यादव, अर्जुन यादव, सुरेन्द्र साव, श्यामसुंदर यादव, सुरेन्द्र साव सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया।

