Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हवा में बढ़ रहा प्रदूषण, अगले तीन दिन में वायु गुणवत्ता हो सकती है बेहद ‘खराब’
देश

हवा में बढ़ रहा प्रदूषण, अगले तीन दिन में वायु गुणवत्ता हो सकती है बेहद ‘खराब’

October 11, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण फिर चिंता पैदा करने लगा है. अक्टूबर के महज दस दिनों में प्रदूषण का स्तर संतोषजनक से बढ़कर सामान्य स्थिति में पहुंच गया है. वायु गुणवत्ता का स्तर लगातार खराब होने के साथ प्रदूषण में इजाफा हो रहा है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता (Delhi Air Quality) रविवार को ‘मध्यम’ श्रेणी में रही, लेकिन अगले तीन दिनों में इसके ‘खराब’ श्रेणी में आने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार को राजधानी का सामान्य वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 168 रहा.

एक रिपोर्ट के अनुसार,  ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (CEEW) की कार्यक्रम सहयोगी एल एस कुरिंजी ने कहा, ”पिछले तीन दिनों से दिल्ली की वायु में मौजूद PM 2.5 का स्तर बढ़ रहा है. इसका कारण दिल्ली में प्रदूषण के स्त्रोत जैसे परिवहन और उद्योगों एवं बिजली संयंत्रों से उत्सर्जन का बढ़ना है.

बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है.

वहीं, पंजाब और हरियाणा के खेतों में आग लगना भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का कारण बन रहा है. दरअसल, 01 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच पंजाब और हरियाणा में 676 और 193 से अधिक आग लगने की बात सामने आई है. उन्होंने आगे बताया कि पंजाब के अमृतसर, तरनतारन और पटियाला और हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और अंबाला में बड़े पैमाने पर खेत में आग देखी गई है.

कुरिंजी ने कहा, “आने वाले हफ्तों में, सिर्फ स्थानीय और क्षेत्रीय स्रोतों से उत्सर्जन ही वायु गुणवत्ता में गिरावट का कारण बनेगा. इसलिए, दिल्ली सरकार को एयर क्वालिटी फोरकास्ट का उपयोग करना चाहिए और शहर में खराब वायु गुणवत्ता (Air Quality) की स्थिति को रोकने के लिए पहले से ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) को लागू करना चाहिए.”

वहीं, वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान (SAFAR) ने कहा, “AQI PM10 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में है, जिसका कारण है शुष्क परिस्थितियों में स्थानीय और क्षेत्रीय धूल के साथ-साथ अग्नि उत्सर्जन का होना. ऐसी ही शुष्क परिस्थितियों की उपस्थिति के साथ अग्नि उत्सर्जन और धूल निलंबन दोनों इसे और खराब करने वाले हैं.”

सीपीसीबी (CPCB) की वायु प्रयोगशाला के पूर्व प्रमुख दीपांकर साहा ने कहा कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम से आ रही हवा पूरे उत्तरी मैदानी इलाकों में AQI को प्रभावित करेगा. वहीं, दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार एक्शन में है. दिल्ली सरकार ने हाल ही में धूल प्रदूषण के सेल्फ असेसमेंट को लेकर पोर्टल लॉन्च किया है. जिसके जरिए निर्माण कार्य के वक्त तय नियमों को पूरा करने की ऑनलाइन जानकारी देनी होगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयुवक ने 5 लोगों पर चढ़ा दी गाड़ी, महिला समेत दो की मौत
Next Article चीन ने दिखाए तेवर, भारत की मांग को बताया…

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.