Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाराष्ट्र बंद : मुंबई में ज्यादातर दुकानें और बसें बंद, बेस्ट की 8 बसों में हुई तोड़फोड़
देश

महाराष्ट्र बंद : मुंबई में ज्यादातर दुकानें और बसें बंद, बेस्ट की 8 बसों में हुई तोड़फोड़

October 11, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर की घटना के विरोध में महाविकास आघाड़ी की ओर से सोमवार सुबह से ही समूचे राज्य में ’महाराष्ट्र बंद’ किया जा रहा है। बंद के दौरान मुंबई के मालवणी, धारावी व शिवाजी नगर में बेस्ट उपक्रम की 8 बसें तोड़ दी गई। मुंबई पुलिस ने चेंबूर सहित अन्य ठिकानों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि किसानों के समर्थन में महाविकास आघाड़ी की ओर से महाराष्ट्र बंद किया जा रहा है। लेकिन इस बंद में कहीं भी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस सड़कों पर तैनात है। पुलिस अपना काम कर रही है।

maharashtra bandh live update: 'महाराष्ट्र बंद'चा वाहतूकीवर परिणाम; बेस्टची  तोडफोड, पीएमपी, टीएमटी बंद - maharashtra bandh: of best bus damaged by  unknown persons, tmt buses off roads ...

मुंबई में सबसे भीड़ वाले दादर क्षेत्र में कांग्रेस तथा शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करवा दिया गया। हर इलाके में महाविकास आघाड़ी के कार्यकर्ता बंद में शामिल होने का आवाहन कर रहे हैं। हुतात्मा चौक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक, सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रर्दशन कर रहे हैं।

दादर में शिवसेना भवन के समक्ष शिवसैनिक लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी तरह ठाणे, पुणे, कोल्हापुर , औरंगाबाद, नागपुर, सोलापुर आदि शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस्टर्न हाईवे बंद कर दिया है। शिवसेना विधायक सुनील राऊत ने कहा कि शाम 5 बजे तक इस्टर्न हाइवे बंद रखा जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत किसान विरोधी नीतियों के विरोध में आंदोलन जारी है। केंद्र सरकार ने किसानों के विरोध में कानून पास किया और उस कानून का विरोध करने वालों को कुचल रही है। इस घटना को लेकर देश में रोष व्याप्त है। महाराष्ट्र प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के विरुद्ध लोग खुद बंद में शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का विरोध करने वाले किसान विरोधी तत्व हैं और वे लोग बंद के दौरान तोड़फोड़ कर रहे हैं। आम शाम को इसकी जानकारी लेकर तोड़फोड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने लखीमपुर की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र बंद पूरी तरह से सफल साबित हुआ है। कुछ लोग बंद को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, उनपर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमेरिका को तालिबान की चेतावनी, अफगानिस्तान में कुछ गलत किया तो…
Next Article अंधेरे में गुजरेगी इस बार की दिवाली!

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.