Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 03:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्तियां, 10वीं की मेरिट से होगा चयन
Headlines

रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्तियां, 10वीं की मेरिट से होगा चयन

October 12, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली।  रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम मध्य रेलवे (RRC WCR) ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर कुल 2226 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इच्छुक उम्मीदवार पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें आवेदन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 10 नवंबर 2021 है.

ये नियुक्तियां डीजल मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, टर्नर, कारपेंटर, पेंटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, पंप ऑपटेरर, होटल क्लर्क, हाउस कीपर, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, वायरमैन, समेत कई ट्रेड्स के लिए की जाएंगी.

उम्मीदवार की योग्यता-
उम्मीदवार को ध्यान देना होगा कि उसने मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है. साथ ही पोस्ट से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त) प्राप्त होना चाहिए.

चयन प्रक्रिया-
ये भर्ती 10वीं कक्षा में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होगी. उम्मीदवारों के मार्क्स के आधार पर एक मेरिट बनेगी. फिर शॉर्ट लिस्ट हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट/सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

आयु सीमा-
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 और अधिकतम 24 वर्ष से कम होनी चाहिए. जबकि, अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन साल, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी.

कितनी होगी आवेदन फीस-
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है.

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशानदार ऑफर! Hero Electric इस दिवाली ‘मुफ्त’ में दे रही इलेक्ट्रिक स्कूटर
Next Article 60 साल के शख्स की शादी करते ही बदली किस्मत, मिनटों में बना 8 करोड़ का मालिक

Related Posts

Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.