WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पुणे में एक लड़की की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. पुणे के बिबड़ेवादी इलाके की कक्षा 8 वीं में पढ़ने वाली और कबड्डी प्लेयर लड़की की तेज हथियार से कई बार वार कर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
इस मामले में पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने जानकारी दी. उनके अनुसार 14 वर्षीय लड़की शाम के समय कबड्डी की प्रैक्टिस के लिए गई थी. तभी उसके रिश्तेदार ऋषिकेश उर्फ शुभम भगवत उसके दोस्त की मोटरसाइकिल पर आया और कुछ समझने के पहले ही तेज हथियार से लड़की पर लगातार वार किए.
पीड़िता की सहेलियां भी मौके पर मौजूद थीं. लेकिन हमला करने आए शख्स ने उन्हें धमकाकर भगा दिया और खुद भी घटनास्थल से फरार हो गया.
घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने अंदेशा जताया है कि यह हत्या एकतरफा प्यार के चलते की गई है. पुलिस को घटनास्थल पर बंदूक भी मिली है. हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है.

