Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 07:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»स्पोर्ट्स»बिना कारण बताए मुझसे कप्तानी छीन ली’, वॉर्नर का छलका दर्द
स्पोर्ट्स

बिना कारण बताए मुझसे कप्तानी छीन ली’, वॉर्नर का छलका दर्द

October 13, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर डेविड वॉर्नर हैरान हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) प्रबंधन ने उन्हें कप्तानी से हटाने का कारण नहीं बताया. इस स्टार बल्लेबाज ने दावा किया कि सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में उन्हें कप्तानी से हटाने की कोई वजह नहीं बताई. उन्होंने कहा कि फॉर्म के आधार पर फैसला लिया गया तो यह निराशाजनक है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह आगे भी सनराइजर्स के लिए खेलना चाहेंगे.

गौरतलब है कि वॉर्नर को आईपीएल-14 के पहले चरण में कप्तानी से हटाकर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को सनराइजर्स की कमान सौंपी गई थी. वॉर्नर को आखिरी कुछ मैचों में तो टीम में जगह भी नहीं दी गई. लेकिन कप्तानी बदलने के बावजूद सनराइजर्स के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया. टीम आईपीएल अंक तालिका में सबसे नीचे रही. उसने 14 में से 11 मुकाबले गंवाए.

वॉर्नर ने  कहा ,‘टीम मालिकों, ट्रेवर बेलिस, लक्ष्मण, मूडी और मुरली के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए मैं कहूंगा कि कोई भी फैसला सर्वसम्मति से होता है. मेरे लिए निराशाजनक बात यह भी रही कि मुझे बताया ही नहीं गया कि कप्तानी से क्यों हटाया गया है. फॉर्म के आधार पर फैसला लिया गया तो यह कठिन है क्योंकि पिछले प्रदर्शन को अनदेखा नहीं करना चाहिए.’

साध ही उन्होंने कहा कि कप्तानी से हटाए जाने को पचाना मुश्किल था, लेकिन वह आगे बढ़ना चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘खास तौर पर जब आपने टीम के लिए 100 मैच खेले हों, मुझे लगता है कि चेन्नई में पहले 5 में से 4 मैचों में खराब प्रदर्शन रहा. मेरे कुछ सवाल है… लेकिन लगता है कि जवाब कभी नहीं मिलेगा, आगे बढ़ना ही होगा.’

वॉर्नर ने कहा कि वह आगे भी सनराइजर्स के लिए खेलना चाहेंगे, लेकिन यह उनके हाथ में नहीं है. उन्होंने कहा ,‘मुझे सनराइजर्स के लिए खेलने में मजा आया. उम्मीद है कि मैं वापस आऊंगा. सनराइजर्स की जर्सी में या किसी और टीम की, ये नहीं कह सकता.’

वॉर्नर का आईपीएल रिकॉर्ड

मौजूदा सीजन के यूएई लेग में डेविड वॉर्नर दो मुकाबले में सिर्फ दो रन बना सके. ओवरऑल आंकड़े की बात करें, तो वॉर्नर (2009-2021) आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं. वॉर्नर ने अब तक 150 आईपीएल मुकाबलों में 139.96 के स्ट्राइक रेट से 5449 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 50 अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान उनका एवरेज 41.59 का रहा है, जो आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है. आईपीएल में वॉर्नर का बेस्ट स्कोर 126 रन है, जो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बनाया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएकतरफा प्यार में 8वीं की लड़की को रिश्तेदार ने ही चाकुओं से सरेआम गोद डाला
Next Article किडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.