Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 07:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»प्रभार लेने-देने को लेकर दो शिक्षकों के बीच मारपीट,सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
Headlines

प्रभार लेने-देने को लेकर दो शिक्षकों के बीच मारपीट,सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

October 14, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मोतिहारी। जिले के आदापुर बीआरसी भवन में दो शिक्षकों के बीच प्रभार लेने- देने को लेकर जमकर हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि बीआरसी में ही वरीयता को लेकर दो शिक्षक के बीच बीईओ के सामने ही जमकर मारपीट होने लगी। दोनों शिक्षक एक दूसरे पर मुक्का और लात से प्रहार करने लगे। जिससे बीआरसी भवन अखाड़ा सा प्रतीत होने लगा। बाद में अन्य शिक्षकों ने पहुंचकर किसी तरह झगड़ा छुड़ाया तथा मामले को शांत कराया। बताया जाता है कि मामले को बढ़ता देख बीईओ वहां से धीरे से निकल गए। अब लोग कहते नहीं थक रहे कि जो गुरु खुद आपस में मारपीट कर रहे हैं, वे भला बच्चों को शिक्षा का पाठ क्या पढाएंगे।

मामले को लेकर थाने में शिकायत की गई है। उक्त आवेदन के अनुसार प्रखंड के चैनपुर सोनार टोला स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में एचएम के प्रभार को लेकर महीनों से विवाद चल रहा है। विवाद के मामले को लेकर डीईओ ऑफिस के निर्देश के आलोक में बीईओ हरेराम सिंह ने पत्र निर्गत कर वर्तमान प्रभारी एचएम शिवशंकर गिरि और वरीय शिक्षक होने की दावा करने वाली शिक्षिका रिंकी कुमारी को अपनी शैक्षणिक व नियोजन से संबंधित कागजात तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में सोमवार को बीआरसी में कागजात जमा करने के दौरान बात बढ़ गई। धीरे-धीरे मामला बढ़कर उठा पटक तथा लात घुसा तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईओ ऑफिस छोड़कर बाहर निकलने में ही भलाई समझे तथा धीरे से ऑफिस से बाहर निकल गए। इस बाबत आदापुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत थाना में पहुंची है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़े पैमाने पर सरकार ने 18 आईएएस और 39 आईपीएस अधिकारियों का देर रात किया तबादला
Next Article डॉ. मनमोहन सिंह से मिलने एम्स पहुंचे मनसुख मंडाविया, बीती रात एम्स में हुए थे भर्ती

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.