Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिवाली, छठ, न्यू ईयर पर चलाए जा सकेंगे पटाखे, लेकिन शर्तें भी हैं साथ
देश

दिवाली, छठ, न्यू ईयर पर चलाए जा सकेंगे पटाखे, लेकिन शर्तें भी हैं साथ

October 16, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण और कोरोना को देखते हुए पिछले साल की तरह इस साल भी कई राज्यों ने पटाखों के जलाने पर बैन लगा रखा है. लेकिन अब राजस्थान सरकार ने इस कड़े रुख में थोड़ी नरमी दिखाने का फैसला लिया है. गहलोत सरकार ने राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में ग्रीन क्रैकर्स जलाने की अनुमति दे दी है.

राजस्थान सरकार की नई गाइडलाइन में स्पष्ट कर दिया गया है कि जो भी क्षेत्र राज्य में NCR के बाहर आते हैं, वहां पर ग्रीन क्रैकर्स जलाए जा सकेंगे. लेकिन जो क्षेत्र NCR के अंदर आते हैं, उन पर ये पाबंदी जारी रहने वाली है. वे पटाखे नहीं जला पाएंगे. राजस्थान सरकार की माने तो इस साल छठ, दिवाली और नए साल के मौके पर पटाखे जलते दिख जाएंगे.

एक तरफ दिवाली पर लोग 8 से 10 बजे तक पटाखे जला पाएंगे, तो वहीं दूसरी तरफ छठ पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति रहेगी. वहीं नए साल के अवसर पर रात को 11.30 बजे से 12.30 तक पटाखे जलाए जा सकेंगे. ऐसे में राजस्थान में लोगों को कुछ हद तक छूट जरूर मिल रही है, लेकिन राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में प्रदूषण के खतरे को देखते हुए बैन को बरकरार रखा गया है.

वैसे राजस्थान की जनता के लिए ये ज्यादा खुशी की बात इसलिए भी है क्योंकि राज्य सरकार ने इस फरमान के जरिए अपने 30 सितंबर वाले आदेश को पलट दिया है. पिछले महीने राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि पूरे राजस्थान में पटाखों के बेचने और जलाने पर बैन रहेगा. तब इसमें NCR के अंदर-बाहर वाले सभी क्षेत्र शामिल थे. लेकिन अब के आदेश में बड़ी ढील दे दी गई है. दिवाली, छठ, क्रिसमस और नए साल पर राजस्थान में आतिशबाजी होती दिख जाएगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग, संगठन चुनाव, नए अध्यक्ष पर होगा मंथन
Next Article बड़ी खबर: रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में धमाका, सीआरपीएफ के 6 जवान घायल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.