Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 08:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में अब 21 अक्टूबर तक बारिश करने वाली है परेशान, जानें ताजा मौसम का हाल
झारखंड

झारखंड में अब 21 अक्टूबर तक बारिश करने वाली है परेशान, जानें ताजा मौसम का हाल

October 16, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड में आगामी 21 अक्टूबर तक बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना है. इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है. 16 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी है.

झारखंड में आगामी 21 अक्टूबर तक हो सकती है बारिश. मौसम केंद्र, रांची ने जताया पूर्वानुमान.

auto

 

16 अक्टूबर को मौसम का हाल

मौसम केंद्र, रांची की ओर से बताया गया कि 16 अक्टूबर को राज्य के मध्य झारखंड यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ जिले के अलावा उत्तर पूर्वी झारखंड यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज तथा झारखंड के दक्षिणी भाग यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

 

17 और 18 अक्टूबर को मौसम का हाल

वहीं, 17 और 18 अक्टूबर को राज्य के उत्तरी-पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन होने की चेतावनी मौसम केंद्र, रांची ने जारी की है. इस दौरान रांची और उसके आसपास के क्षेत्र में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगी.

 

19 व 20 अक्टूबर को क्या है आपके जिले का हाल

इसके अलावा 19 और 20 अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है. दोनों दिन रांची और उसके आसपास के क्षेत्र में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 19 अक्टूबर को रांची और उसके आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगी.

 

21 और 22 अक्टूबर का मौसम का हाल

21 अक्टूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. रांची और उसके आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं, मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है. 22 अक्टूबर को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुमका में शर्मनाक वारदात, दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर पंखे से लटकाया
Next Article पीएम मोदी और पुरानी सरकारों को लेकर ये क्या बोल गए अमित शाह…

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.