Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 01:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home »  तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला
बिहार

 तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला

October 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में हो रहे उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला साधा. दरअसल, बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. ये दोनों सीटें मौजूदा विधायक के कोरोना से निधन के बाद खाली हुई हैं.

इसे लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का परिणाम है कि दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. मुख्यमंत्री दोनों विधायकों के लिए बेड और इलाज की व्यवस्था नहीं करवा सके तो आम लोगों के लिए क्या करेंगे?

तेजस्वी यादव तारापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. उन्होंने तारापुर प्रखंड में कई जगहों पर रोड शो किया. उन्होंने गाजीपुर मदमदपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. इस दौरान तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव नतीजों पर भी सवाल उठाए.

auto

तेजस्वी ने कहा- हम लोग नतीजों में आगे चल रहे थे

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव का जिक करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, हम लोग (राजद) चार बजे तक आगे चल रहे थे. लेकिन इसके बाद मतगणना बंद करवा दी गई. इसके बावजूद महागठबंधन को एक करोड़ 56 लाख वोट मिले. तेजस्वी ने कहा, ये सरकार चोर दरवाजे से बनी है. उन्होंने कहा, बिहार में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था है. नीति आयोग की रिपोर्ट में राज्य को सबसे फिसड्डी राज्य बताया गया है.

तेजस्वी की सभा के दौरान एक दर्जन से अधिक पंचायत चुनाव लड़े प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान तेजस्वी यादव ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. तेजस्वी ने कहा, विश्वास है कि आप लोग ईमानदारी से काम करेंगे.

लालू यादव के हाथों को मजबूत कीजिए

तेजस्वी यादव ने कहा,  हम कहने आए हैं कि एकजुट होकर राष्ट्रीय जनता दल के लालू यादव के हाथों को मजबूत कीजिए. ये सरकार चोर दरवाजे से बनी है. सब लोगों ने देखा कि हम चार बजे तक आगे थे. इसके बाद काउंटिंग बंद कर दी गई. बेईमानी के बावजूद भी पिछले चुनाव में महागठबंधन को एक करोड़ 56 लाख वोट मिले. जबकि एनडीए को कुल मिलाकर 1 करोड़ 56 लाख 12 हजार वोट.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार से जुड़ा शाहरुख के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस का तार
Next Article सिर में धंसी कुल्हाड़ी के साथ महिला पहुंची अस्पताल

Related Posts

Headlines

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026
Headlines

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
Headlines

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.