Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 08:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»पुलिस मुठभेड़ में बांग्लादेशी गैंग का सरगना हमजा ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल
Headlines

पुलिस मुठभेड़ में बांग्लादेशी गैंग का सरगना हमजा ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल

October 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में सहारा फ्लाइओवर के पास रविवार देर रात पुलिस और बांग्लादेशी बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक 50 हजार का इनामी बांग्लादेशी डकैत गिरोह के सरगना हमजा ढेर हो गया। जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हैं। बदमाश के पास से दो असलहा, एक बैग, एक देशी कट्टा और एक पिस्तौल बरामद हुआ है। मारा गया बदमाश बांग्लादेशी गैंग का सरगना है।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात गोमती नगर थाना प्रभारी को सूचना मिली कि सहारा ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन के किनारे कुछ हथियार बन्द बदमाश रुके हुए हैं। राजधानी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

इस सूचना पर थाना गोमतीनगर इंस्पेक्टर गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी सुबह तड़के लगभग ढाई बजे भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेलवे लाइन के किनारे छह से सात लोगों को सन्दिग्ध अवस्था में टहलते हुए देखा। जब पुलिस ने इन बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो ये सभी बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। अपने बचाव में पुलिस टीम ने भी बदमाशों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस-बदमाशों की इस मुठभेड़ में एक बदमाश और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये।

मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल मुकेश चौधरी, नरेंद्र बहादुर और आर्यन शुक्ला को भी गोली लगी। वह भी घायल हुए। घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां, उन्हें भर्ती कर लिया गया है। अपराधियों को भी इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बदमाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाश की पहचान 50 हजार के इनामी हमजा के रूप में की है। जबकि इस मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश के अन्य पांच साथी फरार हो जाने में सफल हो गए हैं।

सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन, एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। वहीं, फरार बदमाशों की तलाश में गोमतीनगर विस्तार, विभूतिखंड समेत अन्य थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिर में धंसी कुल्हाड़ी के साथ महिला पहुंची अस्पताल
Next Article तैरती कारें, ताश के पत्तों जैसे गिरते घर, केरल में मची तबाही के हालात बयां कर रहे ये वीडियो

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.