Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 08:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»तैरती कारें, ताश के पत्तों जैसे गिरते घर, केरल में मची तबाही के हालात बयां कर रहे ये वीडियो
देश

तैरती कारें, ताश के पत्तों जैसे गिरते घर, केरल में मची तबाही के हालात बयां कर रहे ये वीडियो

October 18, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

केरल। केरल में इस वक्त भारी बारिश (Kerala Rain) की वजह से बाढ़ आई हुई है, जिसने भयंकर हालात पैदा कर दिए हैं. भारी बारिश की वजह से सड़कें, नदियां पानी से लबालब भरी हुई हैं. कहीं कारें पानी में तैरती दिख रही हैं वहीं कहीं नदी किनारे मौजूद घर धराशायी होकर पानी में समा रहे हैं. इतना ही नहीं केरल की इस जानलेवा बारिश ने अबतक 26 जिंदगियों को लील लिया है.

केरल से जो ताजा तस्वीरें आई हैं वे भी दिल को तसल्ली देने वाली नहीं हैं. अब भी तिरुवल्ला में घर डूबे हुए हैं. लोग इन्हें छोड़कर सुरक्षित जगह जाने को मजबूर हो गए.

केरल में बारिश प्रभावित जिलों में आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है. राहत बचाव कार्य भी चल रहा है. बीती रात भी वहां रुक-रुककर कई इलाकों में बारिश हुई. आज पटनमथीटा के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका है. वहां NRDF की टीमें तैनात की गई हैं. जानकारी के मुताबिक, पंबा नदी पर बने Kakki बांध के गेट खोले जाएंगे. बांध से आने वाला पानी निचले इलाकों को प्रभावित कर सकता है जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है.

तैरती गाड़ियां, डूबते घर का वीडियो आया

‘भगवान का देश’ कहे जाने वाले केरल की मौजूदा स्थिति दिल को उदास कर रही है. केरल में पहले ही कोरोना की मार सबसे ज्यादा पड़ी है, अब भारी बारिश ने लोगों के दुख को और बढ़ा दिया है.

#WATCH Kanjirappally in Kottayam district inundated due to incessant rainfall; IMD issues Red alert for the district #Kerala pic.twitter.com/hzwBq4alx2

— ANI (@ANI) October 16, 2021

इस बीच कई भयंकर वीडियो भी सामने आए हैं. किसी में गाड़ियां पानी में तैरती दिख रही हैं. वहीं कोट्टायम के मुंडकायम से भी एक वीडियो सामने आया. वहां भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी वहां मौजूद एक घर को ही बहाकर ले गया. कुछ और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसमें पेड़ के पेड़ पानी के भारी प्रेशर से कट गए हैं और नदी में बहते दिख रहे हैं.

 

#WATCH | Kerala: A house got washed away by strong water currents of a river in Kottayam's Mundakayam yesterday following heavy rainfall. pic.twitter.com/YYBFd9HQSp

— ANI (@ANI) October 18, 2021

एक्सपर्ट का कहना है कि केरल में छोटे बादल फटने की घटनाओं की वजह से बाढ़ आई और भूस्खलन हुआ. न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, वायुमंडलीय विज्ञान विभाग (सीयूएसएटी) के वैज्ञानिक एस अभिलाष ने इडुक्की और कोट्टायम जिलों के सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में दो घंटे में 5 सेमी से अधिक बारिश होने का हवाला देते हुए कहा कि यह एक प्रकार से छोटे बादल फटने की घटना है.

केरल में भारी बारिश ने तबाही मचाई

दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि केंद्र भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित केरल के लोगों को हर संभव सहायता मुहैया कराएगा.

#WATCH | Kerala: Parts of the state continue to experience rainfall and wind. Visuals from Mundakayam-Koottickal in Kottayam district. pic.twitter.com/KOb0F9EYRG

— ANI (@ANI) October 17, 2021

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस मुठभेड़ में बांग्लादेशी गैंग का सरगना हमजा ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल
Next Article ‘बिहारियों को सौंप दें कश्मीर, 15 दिन में सुधार देंगे’, पीएम मोदी से जीतन राम मांझी की मांग

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.