Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 04:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हिमाचल प्रदेश से चार जत्थों में अब तक 61 श्रमिकों की हुई वापसी, मुख्यमंत्री रख रहे नजर
झारखंड

हिमाचल प्रदेश से चार जत्थों में अब तक 61 श्रमिकों की हुई वापसी, मुख्यमंत्री रख रहे नजर

October 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से झारखंड के श्रमिकों के लौटने का सिलसिला जारी है। अब तक चार जत्थों में कुल 61 श्रमिकों की वापसी हो चुकी है। सभी श्रमिक खूंटी, तोरपा, बंदगांव आदि क्षेत्र के निवासी हैं। ये श्रमिक हिमाचल प्रदेश स्थित राठी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में काम करने गए थे।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में झारखंड के श्रमिकों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। उस घटना के बाद श्रमिकों ने वापस लौटने की गुहार लगाई थी। मामले की जानकारी जब मुख्यमंत्री को मिली तो उन्होंने मजदूरों की सकुशल वापस लाने के निर्देश दिया था।

मुख्यमंत्री रख रहे हैं नजर

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद श्रम विभाग के अन्तर्गत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने कंपनी से बात कर मजदूरों की वापसी सुनिश्चित कराई। राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद हिमाचल प्रदेश स्थित कंपनी प्रबंधन ने भी मजदूरों को वापस भेजने पर सहमति जताई। श्रमिकों को उनका बकाया वेतन भी उनके बैंक खाते में भेज दिया जा रहा है। वापस लौटने के बाद श्रमिक एतवा मुंडा ने बताया कि और भी समूह वापस आने की तैयारी कर रहे हैं।

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की काउंसलर रजनी तापे ने बताया कि राठी हाईड्रो प्रोजेक्ट पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख धर्मेंद्र राठी से लगातार संपर्क रखा गया है। श्रमिकों की वापसी में आ रही अड़चनों को दूर किया जा रहा है। अभी जितने मजदूर हिमाचल प्रदेश में रह गए हैं, उन्हें भी समूहों में वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। जितने भी श्रमिक वापस आ रहे हैं, कंपनी के प्रमुख उसकी सूचना खुद प्रवासी नियंत्रण कक्ष को लगातार भेज रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमार्केटिंग पर 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी पेटीएम, ग्राहकों को मिलेगा ये फायदा
Next Article अपराधियों के खिलाफ पुलिस को सूचना देने की वजह से कांग्रेसी नेता की हुई थी हत्या

Related Posts

झारखंड

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Headlines

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.