अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा प्रतिनिधि। डीसी आदित्य कुमार आंनद ने बरकट्ठा में प्रखंड सह अंचल कार्यालय और सीएचसी समेत विभिन्न कार्यलयों का निरीक्षण किया। प्रखंड कार्यालय निरीक्षण के क्रम में पीएम आवास निर्माण और 15 वीं वित मद के खर्च का जायजा लेते हुए राशि को अतिशीघ्र विकास कार्यों में उपयोग करने का निर्देश बीडीओ कीर्तिबाला लकड़ा को दिया। डीसी ने कोनहरा खुर्द और झुरझुरी पंचायत में विकास कार्य की गति धीमा होने को लेकर बीडीओ को इस पर कार्रवाई की बात कही। दूसरी ओर सामुदायिक अस्पताल बरकट्ठा के विभिन्न विभागों शिशु वार्ड, जांच घर, स्टोर रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल को बेहतर व्यवस्थित करने का आवश्यक निर्देश सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह को दिया। डीसी ने प्रखंड कार्यालय भवन में अन्य विभागों के कार्यालय में भी निरीक्षण किया। इस क्रम में में कार्य को लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न कार्य मे हो रही परेशानी को लेकर आवेदन दिया। निरीक्षण में उनके साथ डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ सरजू प्रसाद सिंह, बीडीओ कीर्तिबाला लकड़ा, सीओ श्रीकांत लाल मांझी, यूनिसेफ कंसल्टेंट आफरीन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

