Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 12:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के कटिहार में महानंदा और गंगा नदी की जलस्तर बढ़ने से कटाव हुआ तेज, लोगों में दहशत का माहौल
बिहार

बिहार के कटिहार में महानंदा और गंगा नदी की जलस्तर बढ़ने से कटाव हुआ तेज, लोगों में दहशत का माहौल

October 21, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कटिहार। पिछले तीन दिनों तक हुई लगातार बारिश की वजह से एक ओर गंगा, महानंदा एवं इसके सहायक नदियों का जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है तो दूसरी तरफ धान फसल खेतों में धराशाई हो रहा है। जिससे धान फसल में भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जिले के कदवा, आजमनगर, प्राणपुर तथा अमदाबाद प्रखंड से होकर गुजरने वाली महानंदा नदी के जलस्तर में बीते शाम 06 बजे से आज (गुरुवार) सुबह 06 बजे तक बारिश की वजह से खतरे की निशान को पार कर गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, कटिहार से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 06 बजे महानंदा नदी झौआ में 30.95 मी. से बढ़कर 31.50 मी. पर बह रही है। इसी तरह बहरखाल में 30.80 मी. से बढ़कर 31.50, आजमनगर में 29.80 मी. से बढ़कर 30.20, धबोल में 29.15 मी. से बढ़कर 29.55 मी., कुर्सेल में 29.95 मी. से बढ़कर 30.20, दुर्गापुर में 27.75 मी. से बढ़कर 28.30, तथा गोविंदपुर में 25.97 मी. से बढ़कर 26.28 मी. पर बह रही है।

जिले में कुर्सेला, मनिहारी व अमदाबाद प्रखंड से होकर गुजरने वाली गंगा नदी रामायणपुर में 24.91 मी. से बढ़कर 24.94 मी. तथा काढ़ागोला घाट में 28.91 मी. से बढ़कर 29.01 मी. पर बह रही है। जबकि ब्रांडी नदी एनएच-31 डूमर के पास 29.72 मी. से बढ़कर 29.75 मी., कारी कोशी चैन 389 के पास 26.70 मी. से बढ़कर 26.80 मी. तथा कोसी नदी कुर्सेला रेलवे ब्रिज के पास 28.32 मी. से बढ़कर 28.40 मी. पर बह रही है। नदियों के घटते बढ़ते जलस्तर की वजह से जिले के कई इलाके में कटाव बढ़ गयी है।

auto

कदवा प्रखंड के माहीनगर प्राथमिक विद्यालय भवन का पिछला भाग कटाव की चपेट में आने से भवन का नीव पूरी तरह कट गया है कभी भी यह स्कूल महानंदा की गर्भ में विलीन हो सकता है। कदवा के ही विजारा ढलान के पास महानंदा नदी का कटाव काफी अधिक है कभी भी बांध टूटने की आशंका से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। गंगा, कोसी, बरंडी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से खासकर कुर्सेला, बरारी, अमदाबाद, मनिहारी आदि क्षेत्रों के लोगों में संभावित बाढ़ को लेकर दहशत व्याप्त हो गया है। इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ने दावा किया है कि जिले के सभी तटबंध सुरक्षित है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति मामले में सुनवाई 25 नवंबर को
Next Article राशिफल: घर से निकलने से पहले जानें आज का राशिफल

Related Posts

Headlines

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026
Headlines

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
Headlines

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.