Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 09:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»बिहार में उपचुनाव से पहले काँग्रेस ने दिया तेजस्वी को झटका
Headlines

बिहार में उपचुनाव से पहले काँग्रेस ने दिया तेजस्वी को झटका

October 22, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पटना। बिहार में महागठबंधन की गांठ बिहार विधानसभा के दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में ही ढीली पड़ गयी है । महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस के बीच नाराजगी इतनी बढ़ गयी है कि दोनों सीटों पर दोनों पार्टियों ने अलग-अलग उम्मीदवार खड़े किये हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने महागठबंधन में हो रही टूट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस के अकेले लड़ने की बात कही है ।

बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा है कि आरजेडी ने महागठबंधन तोड़ा है । गठबंधन धर्म का पालन तेजस्वी यादव ने नहीं किया। आज हम दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और आगे आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने बूते कांग्रेस बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मैदान में उम्मीदवार उतारेगी। हम कोई नूरा कुश्ती करने के लिए उपचुनाव में नहीं उतरे हैं । कांग्रेस अपने बूते दमखम के साथ चुनावी मैदान में है ।

एनडीए की तरफ से महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट को लेकर भक्त चरण दास ने कहा कि यह सब कुछ उनके खेमे में होता होगा। हमने राजद के फैसले से अलग जाकर अपना उम्मीदवार दिया है । कांग्रेस मजबूती के साथ तारापुर और कुशेश्वरस्थान में चुनाव लड़ रही है। हम जीत के मकसद से मैदान में हैं। बिहार कांग्रेस प्रभारी ने तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन को बरकरार रखने का धर्म कांग्रेस ने निभाया लेकिन राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया ।

बिहार कांग्रेस प्रभारी के इस बयान पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अगर कांग्रेस के नेता कुछ कह रहे हैं तो वहीं ज्यादा बता सकते हैं। जगदानंद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है। साल 2024 में चुनाव होने हैं और इतनी जल्दबाजी में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। बिहार में महागठबंधन है और हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। अगर कांग्रेस अकेले लड़ने की बात कर रही है तो इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजज मौत मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने दिया बड़ा बयान
Next Article चीन इस बार फिर रच रहा था बड़ी साजिश, अमेरिका ने सिखाया सबक

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.