WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गिरिडीह। झारखंड सरकार ने गिरिडीह में पदस्थापित दो विभागों के अधिकारियों के खिलाफ र्कारवाई की है । जानकारी के मुताबिक जिला शिक्षा अधीक्षक अरविन्द कुमार पर शिक्षको के हाथों जबरन एक निजी कंपनी के उत्पाद बेचने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलबंन किया है। गिरिडीह नगर निगम में तीन दशक से फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर वेतन उठा रहे स्वच्छता निरीक्षक अजीत कुमार राय को झारखंड नगरीय , आवास प्रशासन निदेशालय ने बर्खास्तगी की र्कारवाई की है।
बताया गया कि महीनों से निलबंन चलरहे श्रीराय पर सेवा- पुस्तिका में छेड़- छाड़ करने समेत कई अन्य गंभीर आरोप है। उन्हें ततकाल प्रभाव से बरर्वास्त करते हुए गिरिडीह नगर निगम प्रशासन को प्राथमिकी दर्ज कर सर्टीफिकेट केश करने के निर्देश दिया है।

