WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
दुमका। नगर थाना क्षेत्र के फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए एक लाख रुपये से भरे बैग छीन लिया। पीड़ित महिला एलिस प्रभा बास्की रतनसिंह रोड़ निवासी सेवानिवृत शिक्षिका है।
पीड़िता ने लिखित शिकायत में बताया कि एसबीआई मुख्य शाखा से दोपहर में एक लाख रुपये नकदी निकालकर स्कूटी से घर जा रही थी। बैंक से ही पीछा कर रहे काला रंग के पल्सर बाइक पर सवार दो उचक्कों ने मौका देखते ही झपटा मार बैग छीन फरार हो गया। बैंक से संबंधित कागजात, पासबुक, चेकबुक, एटीएम समेत नगदी अपराधी लेकर फरार हो गये। 20 अक्टूबर को बेटी का शादी के होने वाले सगाई के लिए महिला ने पैसे की निकासी की थी। पुलिस महिला के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

