Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 09:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शर्मनाक: एमबीबीएस छात्रा से रैगिंग, पहली मंजिल से लगाई छलांग
Headlines

शर्मनाक: एमबीबीएस छात्रा से रैगिंग, पहली मंजिल से लगाई छलांग

October 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हिसार। हिसार जिले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की रैगिंग से परेशान एमबीबीएस थर्ड ईयर की छात्रा ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह दो सीनियर छात्राओं से परेशान थी। वह अश्लील हरकतें कर रही थीं। पीड़ित ने जिंदल अस्पताल की पहली मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। उसका एक हाथ टूट गया है और रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई है।

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा दिव्यांशी रनियाल और दीपिका सिकरीवाल के खिलाफ एंटी रैगिंग व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसने 2018 में 12वीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे और पहले ही प्रयास में उसका दाखिला एमबीबीएस कोर्स में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हो गया था। यहां पर पहले ही 2017 बैच का चौथा ईयर चल रहा था। उस बैच की दो लड़कियों ने दाखिले के 15 दिन बाद ही उसकी रैगिंग शुरू कर दी ।

Advertisement

पीड़ित छात्रा ने बताया कि दिव्यांशी और दीपिका रात को जबरदस्ती उसे हॉस्टल की छत पर लेकर जाती और उसके सारे कपड़े उतरवाकर उसके साथ अश्लील हरकत करतीं। उसने इसकी मौखिक शिकायत वार्डन से की पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दोनों ने उसको धमकी दी कि अगर इस बारे में अपने घर वालों को बताया तो हॉस्टल की छत से गिराकर जान से मार देंगीं। फेल भी करवा सकती हैं।

पीड़ित का आरोप है कि इसके अलावा इन लड़कियों ने हॉस्टल की अन्य छात्राओं को भी डराया हुआ है। सबको बोला हुआ है कि कोई भी उसके साथ बात नहीं करे। दोनों लड़कियों ने सब छात्राओं को व्हाट्स ऐप पर मैसेज भेजा है। उसने 2019 में इस बारे में डॉ. महेश को बताया था। डॉ. महेश ने इन छात्राओं को समझाया भी था लेकिन उनकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ।

छात्रा ने बताया कि वह शुक्रवार को जिंदल अस्पताल में डॉ. महेश को दोबारा अपनी परेशानी बताने गई थी। उन्हें आपबीती सुनाई। पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि दोनों लड़कियां उसकी बेटी से हॉस्टल में शराब मंगवाती थीं। उसे जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश भी की गई। इसकी शिकायत उसने वार्डन से की थी।

इस बारे में डायरेक्टर डॉ. अलका छाबड़ा का कहना है कि जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है।कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJHARKHAND ACCIDENT: झारखंड में भीषण सड़क हादसे में 30 मजदूर घायल, 10 रेफर
Next Article BREAKING: आयकर विभाग के नए पोर्टल पर आज रात 10 बजे से नहीं होगा आईटीआर फाइल; जानें क्या है समस्या

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026
Headlines

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘देख सपाई, बिटिया घबराई… 2017 से पहले यही हाल था’ : गोरखपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

September 23, 2026

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश में 62 साल का शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

September 23, 2026

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.