Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 11:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एसपीजी सुरक्षा केवल प्रधानमंत्री तक सीमित रखने संबंधी विधेयक लोकसभा में पारित
देश

एसपीजी सुरक्षा केवल प्रधानमंत्री तक सीमित रखने संबंधी विधेयक लोकसभा में पारित

November 27, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। देश की अतिविशिष्ट सुरक्षा सेवा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का सुरक्षा कवच केवल प्रधानमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों तक ही सीमित रखने संबंधी संशोधन विधेयक को लोकसभा में बुधवार को ध्वनिमत से पारित किया गया। सोनिया गांधी और उनके परिवार के सदस्यों को एसपीजी कवर हटाने का विरोध कर रहे कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

एसपीजी एक्ट में संशोधन करने वाले इस विधेयक में प्रावधान है कि प्रधानमंत्री और उनके सरकारी आवास पर उनके साथ रहने वाले निकट पारिवारिक सदस्यों को ही यह सुरक्षा प्रदान की जाएगी। विधेयक में यह भी प्रावधान है कि कार्यमुक्त होने वाले प्रधानमंत्री और उन्हें आवंटित सरकारी आवास पर उनके साथ रहने वाले निकट पारिवारिक सदस्यों को अगले पांच वर्ष तक यह सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

पहले की व्यवस्था के अनुसार, सोनिया गांधी उनके पुत्र राहुल गांधी और उनकी पुत्री प्रियंका गांधी को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी। एसपीजी हटने के बाद अब यह लोग जेड प्लस सुरक्षा के घेरे में हैं।

कांग्रेस सदस्यों के तीव्र विरोध के बीच विधेयक पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार ने किसी की सुरक्षा कम नहीं की है। वास्तव में सुरक्षा में इजाफा किया गया है। उन्होंने कांग्रेस सदस्यों से पूछा कि आखिर आपको एसपीजी सुरक्षा की जरूरत क्यों है। उन्होंने पूछा कि आपको देश के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा की चिंता है या किसी एक परिवार की सुरक्षा की। उन्होंने कांग्रेस सदस्यों से यह भी पूछा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की सुरक्षा बदली गई तब कोई हल्ला नहीं किया गया।

शाह ने कहा कि इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के निदेशक ने डॉ मनमोहन सिंह को बताया था कि सुरक्षा खतरे का आकलन करने के आधार पर आईबी का मानना है कि उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को अब एसपीजी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। इस पर डॉ सिंह ने कहा था कि वह जैसा उचित समझें वैसा फैसला करें।

गृहमंत्री ने कहा कि सरकार सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को सुरक्षा प्रदान कर रही है लेकिन कोई भी राजनीतिक नेता यह अपेक्षा नहीं कर सकता कि उसे देश के प्रधानमंत्री जैसी सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

कांग्रेस के बदले की भावना से काम करने के आरोप का खंडन करते हुए शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्कार में ऐसी कोई बात नहीं है। वास्तव में कांग्रेस पार्टी ही बदले की भावना से काम करने में विश्वास रखती है। आपातकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूरे देश को जेलखाने में बदल दिया था।

गृहमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी के परिवार के सदस्यों ने एसपीजी द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का बार-बार उल्लंघन किया। राहुल गांधी ने वर्ष 2015 के बाद एसपीजी को बिना बताए देश के अंदर 1892 बार और अन्य देशों में 247 बार यात्राएं कीं। करीब छह सौ बार एसपीजी द्वारा तय प्रोटोकॉल को नजरअंदाज किया गया। शाह ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने एसपीजी कानून में बदलाव एक परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया था, जबकि इस सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article15वें वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, कैबिनेट ने किये कई और बदलाव
Next Article राज्यपाल से मिले उद्धव ठाकरे, गुरुवार को लेंगे शपथ

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

100 अंकों के फार्मूले से नपे बैंक, SBI-केनरा रेड जोन में; विकास आयुक्त बोले- बिहार का पैसा…

October 24, 2026

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.