Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 11:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर की चादरपोशी
झारखंड

मुख्यमंत्री ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर की चादरपोशी

October 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज उर्स मुबारक मौके पर डोरंडा रांची स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की। मुख्यमंत्री ने चादरपोशी करते हुए राज्य में सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति के लिए दुआएं मांगी। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा के दरगाह में लोग अपने दु:ख और सुख दोनों घड़ी में पहुंचते हैं। रिसालदार बाबा के यहां लोग अपनी मुरादे लेकर आते हैं और बाबा के आशीर्वाद से उनकी सभी मुरादें पूरी होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कभी लोग अपने दुःख या तकलीफ के समय रिसालदार बाबा से आशीर्वाद मांगते हैं उन्हें रिसालदार बाबा ताकत और संबल प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी उर्स मुबारक के अवसर पर रिसालदार बाबा के दरगाह में हम लोगों ने चादरपोशी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिसालदार बाबा ने मुझे राज्य की जनता के दु:ख-दर्द को देखने और समझने की जिम्मेवारी दी है। आज मैने इस दरगाह में पहुंचकर बाबा से आशीर्वाद मांगा है कि जिस काम की जिम्मेदारी उन्होंने मुझे सौंपी है उस काम को मैं और ज्यादा मजबूती से कर पाऊं। राज्य के समस्त जनमानस के तकलीफों को दूर कर सकूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा के दरगाह में मैंने यह कामना की है कि समाज में प्रेम और आपसी सौहार्द का माहौल सदैव बना रहे तथा सभी वर्ग-समुदाय के लोग एकजुट होकर राज्य और देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। मौके पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव एवं सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleKHUNTI NEWS: खूंटी की भूमि पर अफीम और गांजा की जगह खिल रहे गेंदा के फूल
Next Article Trending News: स्मार्टफोन खरीदने के लिए 17 वर्षीय नाबालिग ने अपनी पत्नी को बेचा

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.