WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
श्रीनगर। शोपियां जिले के जेनपोरा इलाके में रविवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई है।
जेनपोरा स्थित बाबापोरा इलाके में शनिवार देर रात को अज्ञात आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन की नाका पार्टी पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई फायरिंग की चपेट में अनंतनाग का रहने वाला युवक शाहिद एजाज आ गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस घटना के तुरंत बाद आतंकी घटनास्थल से भाग निकले। बाबापोरा इलाके में आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान जारी रखा है। इसी बीच प्रशासन ने जेनपोरा इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

