Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 02:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अशोक खेमका का 53वीं बार तबादला, मनोहर सरकार में 7वीं बार बदला गया विभाग
देश

अशोक खेमका का 53वीं बार तबादला, मनोहर सरकार में 7वीं बार बदला गया विभाग

November 27, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चंडीगढ़। मनोहर सरकार के दूसरे कार्यकाल में 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अशोक खेमका का सचिवालय में कद नहीं बढ़ा है। पिछले कार्यकाल में भी तबादला प्रक्रिया में अशोक खेमका पहले नंबर पर थे और दूसरे कार्यकाल में भी अशोक खेमका का प्रथम तबादला सूची में नाम आया है। लिहाजा अभी तक उनका यह 53वां तबादला हुआ है।

गृह मंत्री एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज ने कार्यभार संभालते ही अपने विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका का तबादला अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कर दिया है। खेमका का यह तबादला करीब 8 महीने बाद हुआ। भाजपा से पहले कांग्रेस की हुड्‌डा सरकार में भी खेमका का 22 बार ट्रांसफर हुआ था। वह जिस भी विभाग में जाते हैं, वहां घोटाले के मामले उजागर करते रहे हैं। खेल विभाग से पहले उन्होंने समाज कल्याण विभाग में फर्जीवाड़े की आशंका पर 3 लाख से ज्यादा बुजुर्गों की पेंशन रोक दी थी। इससे पहले बीज विकास निगम में भी घोटाला पकड़ा था। भाजपा सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में खेमका का यह 7वां तबादला है।

14 आईएएस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 14 आईएएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। खान एवं भूविज्ञान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रणव किशोर दास को खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़ें) तथा वास्तुकला और वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम को वन एवं वन्य जीव और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुंसधान विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

नागरिक उड्डयन, उद्योग एवं वाणिज्य और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा, परिवहन, बिजली, रोजगार, मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधार विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव व हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण के सदस्य सचिव त्रिलोक चंद गुप्ता को बिजली, रोजगार, मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन, नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा, परिवहन, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण का सदस्य सचिव नियुक्त किया है।

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुंसधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के सलाहकार अमित झा को विज्ञान एवं तकनीकी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा सरस्वती हैरीटेज बोर्ड का सलाहकार नियुक्त किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सिधी नाथ राय को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के मुख्य आवासीय आयुक्त राजीव अरोड़ा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़ें) एवं वास्तु कला विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन का मुख्य आवासीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वित्त एवं योजना विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद को वित्त एवं योजना विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य और नागरिक उड्डयन विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी को आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।शहरी स्थानीय निकाय विभाग, खेल एवं युवा मामले विभागों के प्रधान सचिव और नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के प्रधान आवासीय आयुक्त आनंद मोहन शरण को खान एवं भूविज्ञान, खेल एवं युवा मामले विभागों का प्रधान सचिव और नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन का प्रधान आवासीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डी. सुरेश को रोहतक मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि रोहतक मंडल के आयुक्त पंकज यादव को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का मुख्य प्रशासक लगाया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भाजपा की देन : योगी आदित्यनाथ
Next Article ‘गुड न्यूज़’ का जबरदस्त पार्टी सॉन्ग ‘चंडीगढ़ में’ आउट

Related Posts

Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.