Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 10:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»वेब सीरीज आश्रम-3 को लेकर बड़ा विवाद, प्रकाश झा पर फेंकी गयी स्याही तोड़े गए गाड़ियों के शीशे
Headlines

वेब सीरीज आश्रम-3 को लेकर बड़ा विवाद, प्रकाश झा पर फेंकी गयी स्याही तोड़े गए गाड़ियों के शीशे

October 25, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान रविवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और फिल्म निर्माता प्रकाश झा के बीच विवाद देखा गया। नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उन पर स्याही फेंककर अपना गुस्सा जताते हुए कहा कि आश्रम-3 नाम से बनने वाली वेब सीरीज, सीधे हिन्दू समाज की आस्था पर प्रहार है।

बजरंग दल को इस सीरीज आश्रम के नाम पर आपत्ति है। संगठन का कहना है कि हमारे पूज्य संत आश्रम में निवास करते हैं, उनकी प्रेरणा से समाज चलता है। इस वेब सीरीज में दिखाया जा रहा है कि आश्रम गोरखधंधा, अय्याशी का अड्डा है, यहां महिलाओं-भक्तों का शोषण होता है। यह पूर्ण रूप से असत्य है और यह सब केवल हिन्दू समाज की भावनाओं को आहत करने किया जा रहा है।

धनतेरस से पहले सस्ता सोना खरीदने का धमाकेदार मौका, तेजी से बढ़ने वाले है दाम

10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका, निकली बंपर वैकेंसी

इस कंपनी ने किया दावा अब ‘अमर’ रहेगा इंसान, बस खर्च करने होंगे इतने पैसे

https://swadeshtoday.com/25-rashii/

 

उल्लेखनीय है कि शूटिंग पुरानी जेल (अरेरा हिल्स) में चल रही थी। कार्यकर्ताओं ने जेल परिसर के अंदर ही वेब सीरीज की टीम के कर्मचारियों को दौड़ाया और आक्रोश में वैनिटी वैन समेत कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलने के बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा गया।

इस पूरे मामले को लेकर अब तक फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में मीडिया से अबतक कोई बातचीत नहीं की है और न ही अपना कोई पक्ष रखा है। घटना के दौरान वेब सीरीज के एक्टर बॉबी देओल भी मौजूद थे।

डीआईजी इरशाद वली का पूरे घटनाक्रम को लेकर फिलहाल यही कहना है कि अभी झा की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हंगामे में शामिल सभी की पहचान करते हुए हिरासत में लेने के काम में जुटी है।

वहीं, दूसरी ओर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मध्य भारत प्रांत के संयोजक सुशील सुडेले ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं है कि आप बहुसंख्यक हिन्दू समाज की धार्मिक सांस्कृतिक भावनाओं को आहत करें। इस प्रकार के विषय अन्य धर्म के साथ करने में इन भ्रमित लोगों की हिम्मत भी नहीं होती। यह हिन्दू अस्मिता पर वैचारिक आक्रमण है। इस सम्पूर्ण विषय में पूज्य संतों एवं जनमानस में बहुत आक्रोश है।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मध्यभारत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं वेब सीरीज के निर्देशकों से आग्रह करता है कि इस प्रकार के विषय पर निर्माण और पवित्र नामों का दुरुपयोग ना करें। मुख्यमंत्री ध्यान दें कि मध्य प्रदेश की धरती इस तरह से किसी भी हिन्दू विरोधी कार्य की भूमि न बने और आगे कभी भी इस प्रकार के विषयों पर मध्य प्रदेश में शूटिंग की अनुमति नहीं दी जाए। उन्होंने कहा है कि आश्रम परंपरा हमारी पहचान है। किसी आश्रम में यदि कोई अपराध हुआ है तो उसके नाम से वे फिल्म बनाएं। सभी आश्रमों को बदनाम नहीं करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधनतेरस से पहले सस्ता सोना खरीदने का धमाकेदार मौका, तेजी से बढ़ने वाले है दाम
Next Article शिमला में महसूस हुए भूकंप के झटके

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.