WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के बेलकपी पंचायत भवन तथा नावाडीह,सूर्यकुंड में निशुल्क मोतियाबिंद तथा नेत्र जांच शिविर का आयोजन सोमवार को पंचायत प्रधान गुड्डी देवी के द्वारा किया गया। इस क्रम में रांची के डॉक्टर आर एन सिन्हा द्वारा पंचायत भवन में कुल 75 तथा नावाडीह में कुल 60 लोगों का नेत्र जांच किया। मौके पर उपस्थित मुखिया गुड्डी देवी ने बताया की जिन लोगों का मोतियाबिंद की पहचान की जाएगी उन्हें बेहरा आश्रम में निशुल्क उपचार किया जाएगा। लोगों को निशुल्क बहेरा आश्रम ले जाने और लाने की व्यवस्था की गई है। कहा की नेत्र जांच शिविर का आयोजन मंगलवार को भी किया जाएगा इसके लिए पीड़ित लोग हमसे संपर्क कर सकते हैं।

