Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 04:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सोनिया गांधी ने लालू से की फोन पर बात, क्या आरजेडी और काँग्रेस की बनी रहेगी दोस्ती!
झारखंड

सोनिया गांधी ने लालू से की फोन पर बात, क्या आरजेडी और काँग्रेस की बनी रहेगी दोस्ती!

October 27, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार। बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास पर लालू यादव की टिप्पणी से मामला गरमाता जा रहा है. विपक्ष भी लालू यादव की टिप्पणी पर हमलावर हो गया है और उन्हें ‘दलित विरोधी’ ठहराया है. इसी विवाद के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लालू यादव से फोन पर बात की है.

दरअसल, कुछ दिन पहले लालू यादव ने दिल्ली से पटना के लिए निकलते समय भक्त चरण दास को ‘भकचोन्हर’ बोल दिया था. इस टिप्पणी के बाद से महागठबंधन में कड़वाहट आने की बातें सामने आ रही थीं. कांग्रेस ने भी लालू यादव से शब्द वापस लेने की मांग की थी. इस बीच सोनिया गांधी का लालू यादव से फोन पर बात करने महागठबंधन में आ रही कड़वाहट को दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. 

 

Advertisement

दीपावली, छठ व गुरुपर्व पर दो घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे, आदेश जारी

 

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और आसान, टेस्‍ट के नियमों में बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत

 

हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि भक्त चरण दास पर की गई टिप्पणी को लेकर ही सोनिया ने लालू से बात की होगी.

वहीं, इस पर कांग्रेस भी हमलावर हो गई थी और लालू यादव से शब्द वापस लेने की मांग की थी. बिहार प्रदेश के कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने ही राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था, ये बात आरजेडी को नहीं भूलनी चाहिए. टिप्पणी पर भक्त चरण दास ने कहा था कि भगवान उन्हें मानसिक और शारीरिक स्वस्थ रखे.

कांग्रेस नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने लालू यादव की टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि एक सम्मानित नेता ने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर देश और बिहार के दलित समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने तो ये भी कहा था कि इसे एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध माना जाना चाहिए.

जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भी इसे अनुसूचित जाति का अपमान बताया था. उन्होंने ये भी कहा था कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अनुसूचित जाति के हैं, इसलिए आरजेडी ने उनके कार्यक्रम का बहिष्कार किया था. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लालू यादव से सवाल पूछते हुए कहा था कि वो दलित समुदाय से इतनी नफरत क्यों करते हैं? उन्होंने कहा था कि भक्त चरण दास दलित समुदाय से आते हैं, इसलिए आप उन्हें अपमानित करेंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदीपावली, छठ व गुरुपर्व पर दो घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे, आदेश जारी
Next Article काम से बाहर गई थी मां, लौटी तो पानी के टैंक में तैरते हुए म‍िले तीनों बच्चों के शव

Related Posts

Headlines

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026
Headlines

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
Headlines

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.