Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 07:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में भी खुलेगा AIIMS, सांसद संजय सेठ के आग्रह पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिया संज्ञान
झारखंड

रांची में भी खुलेगा AIIMS, सांसद संजय सेठ के आग्रह पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिया संज्ञान

October 27, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। AIIMS in Ranchi: रांची के सांसद संजय सेठ के आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संज्ञान लिया है। 28 जुलाई को प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद ने उनसे आग्रह किया था कि रांची में एम्स की आवश्यकता महसूस हो रही है। ऐसी परिस्थिति में यहां एम्स खोलने पर विचार किया जाए।

उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया था कि रांची झारखंड की राजधानी है। इस कारण बड़ी संख्या में पूरे राज्य के लोग उपचार के लिए यहां आते हैं। इसके अतिरिक्त झारखंड के आसपास के राज्यों से भी नागरिक अपने उपचार के लिए रांची आते हैं। नागरिकों को रांची में बेहतर उपचार, कम खर्च पर उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से एम्स की स्थापना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रधानमंत्री को एम्स की स्थापना से संबंधित और इसकी आवश्यकता पर कई अन्य बिंदुओं से भी अवगत कराया था।

Come after 2 years, AIIMS Delhi tells heart patient who needed surgery -  Mail Today News
सांसद के इस आग्रह पर संज्ञान लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है और एम्स खोलने की दिशा में पहल करने को कहा है। उस पत्र के आलोक में झारखंड सरकार के उद्योग निदेशक जितेंद्र कुमार ने अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को पत्र लिखकर रांची में एम्स की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने को कहा है।

पत्र के आलोक में जितेंद्र कुमार ने अपर मुख्य सचिव को कहा है कि सांसद के आग्रह पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने एम्स की स्थापना पर विचार किया है। इसलिए एम्स की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित कर सूचित करें। इस बाबत सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करते हुए अविलंब जमीन चिन्हित कर केंद्र सरकार को सूचित किया जाए ताकि यहां जल्द से जल्द एम्स की स्थापना हो सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपलामू जिला अध्यक्ष ऋषि कांत तिवारी ने सभी पारा शिक्षकों को एकजुट होकर आंदोलन करने की बात कही
Next Article हजारीबाग: कोर्रा थाना के एएसआई पर विवाहिता के साथ अवैध सम्बन्ध का लगा आरोप, पूछताछ जारी

Related Posts

Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026

रेलवे प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, सैलरी ₹76,000 तक

May 2, 2026

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.