WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। सेल में स्थित इकाइयों में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह -2021’ के दूसरे दिन के दौरान ऑनलाइन माध्यम से सेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए दिनांक 27.10.2021 को सेल एमटीआई में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। रांची स्थित सेल की इकाइयों भिलाई, बोकारो, बर्नपुर, दुर्गापुर और राउरकेला स्थित उप केन्द्रों मे कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्री मनोज कुमार लाल, महाप्रबंधक (सीईटी), श्री राकेश कुमार सिंह, महाप्रबंधक (आरडीसीआईएस) और श्री पंकज प्रिया, उप महाप्रबंधक (एसएसओ), इस प्रतियोगिता के मूल्यांकनकर्ता थे। इस अवसर पर श्री ए.के. वर्मा, महाप्रबंधक (सतर्कता) और श्री सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, वरीय प्रबंधक (सतर्कता) भी उपस्थित थे।

