WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा प्रतिनिधि।
गोरहर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात में अवैध रूप से पशु तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने तीन पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है।
साथ ही पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन जेएच 02 एबी 6566 पर लदे चार मवेशी को भी जब्त कर लिया है।
इस बाबत में गोरहर थाना कांड संख्या 50/ 21 के तहत भादवि की धारा 414/ 34 11 (डी) पशु क्रूरता अधिनियम 1960, 12 और गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 दर्ज किया गया।
इस संबंध में प्राथमिकी के नामजद अभियुक्तों में सुनील राणा पिता बद्री राणा, साकिन बरकट्ठा, पेक्का मांझी पिता स्व सानू मांझी साकिन बड़कीटांड, थाना गोरहर और सालो मियां पिता स्वर्गीय हुसैनी मियां साकिन शिलाडीह थाना गोरहर शामिल है। गिरफ्तार पशु तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

