WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम कपका में गुरुवार को मधुमखियों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। मधुमखियों के हमले इतना भयावह था कि रामेश्वर ठाकुर पिता स्व फुचन ठाकुर की मौत मौके पर ही हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने खेत मे आलू का बीज बोने गया। उसी क्रम में मधुमखियों ने उसपर हमला कर दिया। परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खेत के आस पास में काम कर रही कई महिलाएं भी मधुमखियों के हमले में घायल हुई हैं। उन महिलाओं का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में किया गया।घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

