Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आधी रात बाद 15 आइएएस अफसरों का तबादला
Headlines

आधी रात बाद 15 आइएएस अफसरों का तबादला

October 29, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला आधी रात के बाद भी जारी है। गुरुवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इनमें जिलाधिकारी पद से हटाए गए दो का तबादला निरस्त किया गया है जबकि प्रतीक्षरत दो को नई तैनाती मिली है।

उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया। इनमें से बुधवार देर रात किए गए दो आइएएस अधिकारियों के तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। डीएम अमेठी से डीएम मऊ के पद पर किया गया अरुण कुमार का तबादला रद कर दिया गया है। वह अब डीएम अमेठी बने रहेंगे।

विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग से डीएम अमेठी के पद पर भेजे गए शेषमणि पांडेय का तबादला भी निरस्त कर दिया गया है। वह अब हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग में विशेष सचिव रहेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी अयोध्या के पद से हटाए जाने के बाद प्रतीक्षारत अनुज कुमार झा को निदेशक पंचायती राज के पद पर तैनाती मिली है। इनके साथ ही लम्बे समय से प्रतीक्षारत देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव एपीसी के पद पर तैनात किया गया है।

डीएम अमेठी अमित कुमार का तबादला निरस्त किया गया है जबकि डीएम मऊ अमित सिंह बंसल भी अपने पद पर बने रहेंगे।

इनके अलावा अनुज झा को निदेशक पंचायती राज, आंद्रा वामसी को एमडी कौशल विकास मिशन, कुणाल सिल्कू को एमडी पीसीबीएफ, वीके सिंह को ग्राम विकास आयुक्त, उज्जवल कुमार को विशेष सचिव आईटी, अरविंद चौरसिया को विशेष सचिव आवास, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव एसीपी, शेषमणि पाण्डेय को विशेष सचिव हथकरघा, ए दिनेश कुमार को विशेष सचिव नगर विकास, प्रशांत कुमार को विशेष सचिव लघु उद्योग विभाग, अभिषेक सिंह को विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा तथा ऋषिरेन्द्र कुमार को विशेष सचिव कृषि विभाग के पद पर तैनाती मिली है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में 21 BDO का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Next Article केस से नाम काटने के बदले मांगे थे 50 हजार, रंगेहाथ ASI अरेस्ट

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.