Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 07:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना काल में झारखंड पुलिस ने मानवता की सेवा कर मिसाल कायम किया: हेमन्त सोरेन
झारखंड

कोरोना काल में झारखंड पुलिस ने मानवता की सेवा कर मिसाल कायम किया: हेमन्त सोरेन

October 29, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। हमारे पुलिस बलों के कंधों पर राज्य की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है। जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आपके बीच घरेलू समस्याओं से लेकर वाह्य समस्याओं को निपटाने की जिम्मेदारी रहती है। प्रशिक्षण के दौरान आप सभी को समस्याओं के निपटारे के समय कैसे बेहतर समन्वय बनाकर तथा सूझबूझ से कार्य करना है यह सिखाया गया है। निश्चित रूप से विगत वर्षों में पूरा विश्व वैश्विक महामारी से जकड़ा हुआ था। कोरोना संक्रमण के समय हमसभी के बीच झारखंड पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। वैश्विक महामारी से लड़ाई में राज्य के हर वर्ग-हर समुदाय के लोगों के साथ बेहतर समन्वय और सूझबूझ स्थापित कर आमजनों के जीवन को बचाने का कार्य किया गया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड सशस्त्र पुलिस-2, टाटीसिलवे, रांची के परेड मैदान में आयोजित प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों एवं वितंतु परिचालकों के पारण परेड (पासिंग आउट) समारोह -2021 को संबोधित करते हुए कहीं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जैप-2, टाटीसिलवे स्थित झारखंड सरकार के शहीद स्मारक में माल्यार्पण किया।

 

अंदरुनी समस्याओं के समाधान में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के अंदरूनी हिस्से के जड़ तक मौजूद समस्याओं के समाधान में पुलिस बल की भूमिका महत्वपूर्ण है। आपने इस प्रशिक्षण में जो चीजें सीखी हैं उसका इस्तेमाल आप बखूबी कर सकेंगे। आपकी सूझबूझ और तत्परता, आप जहां कार्यरत रहेंगे उस क्षेत्र के इर्द-गिर्द लोगों को प्रभावित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान विविध अंत: एवं वाह्य विषयों का गहनता से प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें विविध प्रकार के कानून, मानवाधिकार, विधि व्यवस्था का संधारण, साइबर अपराध, आपदा प्रबंधन, अत्याधुनिक हथियारों का चालन एवं ड्रिल आदि प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं वितंतु परिचालक प्रशिक्षण के दौरान सिखाए गए विविध विषयों का पूरा-पूरा उपयोग अपने-अपने जिला एवं इकाइयों में कर्तव्य पालन के दौरान सफलतापूर्वक करेंगे।

 

कई क्षेत्र में पुलिस बल के जवानों ने साहसिक कदम उठाते हुए उपलब्धियां हासिल की हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ पुलिस बल के लिए चुनौतियां बढ़ी हैं। कार्य के दौरान कई बार पुलिस बल के जवानों को अपने आप से ही चुनौती मिलती है। झारखंड पुलिस बल के जवानों ने कई क्षेत्रों में साहसिक कदम उठाते हुए कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं। आज से आप अपने कर्तव्य के नए सफर में निकलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी प्रशिक्षु नौजवानों का क्वालिफिकेशन बहुत ही शानदार है और आप सभी ने चुनौती भरा क्षेत्र को चुना है। मुझे उम्मीद है कि आप अपने वर्दी का सम्मान अक्षुण्ण रखेंगे।

 

महिला सशक्तिकरण की झलक

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं वितंतु परिचालकों में 166 महिलाएं शामिल हैं। निश्चित रूप से महिलाओं का यह आंकड़ा महिला सशक्तिकरण की मजबूती को दर्शाता है। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में आप सभी के अथक प्रयास से झारखंड पुलिस बल में काम के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप सभी के जीवन में आज से नया दिन शुरू हो रहा है। मैं अपनी ओर से आप सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।

 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड पुलिस बल सुदृढ़ और कर्तव्यनिष्ठ बनी

मौके पर प्रधान सचिव गृहकारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री राजीव अरुण एक्का ने कहा कि आप सभी प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं वितंतु परिचालकों का प्रशिक्षण आज पूर्ण हो रहा है। आप सभी लोग आज से अपने कार्य पर लौटेंगे। आप सभी नौजवानों का झारखंड पुलिस बल में महत्वपूर्ण स्थान है। आज से आप सभी पुलिस परिवार के महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्य में प्रशिक्षण के दौरान सिखाए गए अनुशासन एवं नियम-कानून का पूरा ख्याल रखेंगे। प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड पुलिस बल निरंतर सुदृढ़ और कर्तव्यनिष्ठ बना है। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन झारखंड पुलिस बल को सदैव मिलता रहेगा।

 

इस अवसर पर खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप, पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री नीरज कुमार सिन्हा, पुलिस महानिदेशक (रेल) श्री अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण ), श्री संजय ए.लाटकर, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) श्रीमती प्रिया दुबे सहित पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारीगण, झारखंड सशस्त्र पुलिस-2, टाटीसिलवे परिवार के सदस्य एवं प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं वितंतु परिचालकों के आगंतुक परिजन उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रिंसिपल ने Class-2 के स्टूडेंट का पैर पकड़कर बालकनी से उल्टा लटकाया, देखें क्या हुआ ऐसा
Next Article बंधु तिर्की ने झारखंड के शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Related Posts

Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026

रेलवे प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, सैलरी ₹76,000 तक

May 2, 2026

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.