WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी (स्वदेश टुडे)। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खूँटी तमाड़ मुख्य पथ पर शनिवार दोपहर अज्ञात ट्रक ने मारुति कार को टक्कर मार दी। जिससे चिकित्सक दंपति घायल हो गए। घायलों में तिरला निवासी 82 वर्षीय डॉ वाल्टर होरो एवं उनकी पत्नी डॉ एनी होरो शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार कर सिटी स्कैन के लिए रांची भेजा गया।सड़क दुर्घटना में डॉ एनी होरो के सिर पर गंभीर चोट लगी है जबकि डॉ वाल्टर होरो भी मामूली रूप से घायल हुए।


घटना के संबंध में डॉ वाल्टर होरो ने बताया कि दोपहर में वे अपने तिरला स्थित घर से कार से खूंटी की ओर जा रहे थे।तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने पीछे से उनके कार को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया साथ ही दोनो पति पत्नी घायल हो गए।

