Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 06:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जिले में बालू खनन जारी, एसडीओ सैयद रियाज अहमद ने पकड़े सात वाहन, केस दर्ज
झारखंड

जिले में बालू खनन जारी, एसडीओ सैयद रियाज अहमद ने पकड़े सात वाहन, केस दर्ज

October 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खूँटी (स्वदेश टुडे)। जिला क्षेत्र में अवैध बालू उठाव पर छापामारी के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद ने आज कर्रा थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे पांच हाईवा ट्रकों , ट्रैक्टर को पकड़कर कर्रा थाना को सौंप दिया।

आज तड़के सुबह कर्रा थाना के बाला मोड़ में एसडीओ सैयद रियाज अहमद और कर्रा सीओ वैद्यनाथ कामती के द्वारा निरीक्षण के दौरान हाइवा और ट्रैक्टर आदि को पकड़ा गया था। जिसपर एफ़आईआर कर्रा अंचालाधिकारी वैद्यनाथ कामती के द्वारा 5 हाईवा और 2 ट्रैक्टर पर एफआईआर किया गया है। जिसके वाहन संख्या Jh01dp 0450, jh01dl3282, Jh09ar6185, Jh01ed0744, jh01ej1298, jh01dg9336, jh01ba7891 है। सभी गाड़ी बाला मोड़ के पास पकड़ा गया था। हाईवा में बालू और ट्रैक्टर में पत्थर था।

Advertisement

एसडीओ सैयद रियाज अहमद ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी कि तोरपा प्रखंड क्षेत्र से हर रोज भारी मात्रा में रेत की तस्करी की जाती है। हाईवा ट्रकों से बालू को रांची के अन्य स्थानों पर भेजा जाता है। अवैध बालू खनन पर पूरे जिले में प्रतिबंध है। लेकिन क्या कारण है कि बालू उठाव खनन जारी है।

इस जानकारी पर अनुसंधान के क्रम में एसडीओ ने जाँच अभियान चलाया और बालू लदे ट्रकों को पकड़ा। इस संबंध में पूछे जाने पर कर्रा पुलिस ने बताया कि अभी तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया गया है। एसडीओ के बाद ही मामला दर्ज किया जायेगा। एसडीओ की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है। ज्ञात हो कि तोरपा, रनिया, कर्रा, खूंटी अड़की और मुरहू प्रखंड की लगभग सभी छोटी-बड़ी नदियों से हर दिन सैकड़ों ट्रक बालू का अवैध उत्खनन और परिवहन होता है। बालू माफिया रेत को विभिन्न जंगलों और गांव के किनारे जमा करते हैं और वहीं से रेत को दूसरी जगहों पर भेजा जाता है। प्रशासन की धर-पकड़ के बाद कुछ दिनों के लिए रेत की तस्करी रुक जाती है, पर बाद में माफिया रेत की तस्करी में सक्रिय हो जाते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजीका वायरस की चपेट में आए कानपुर के तीन और एयरफोर्स कर्मी, स्वास्थ विभाग में मची खलबली
Next Article तेंदुआ के खाल की तस्करी करते एक गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दस लाख है कीमत

Related Posts

Headlines

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026
झारखंड

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026
झारखंड

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.