Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 02:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जीका वायरस की चपेट में आए कानपुर के तीन और एयरफोर्स कर्मी, स्वास्थ विभाग में मची खलबली
Headlines

जीका वायरस की चपेट में आए कानपुर के तीन और एयरफोर्स कर्मी, स्वास्थ विभाग में मची खलबली

October 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कानपुर। शहर में कोरोना के नये मरीजों ने जहां स्वास्थ्य विभाग में खलबली मचा दी है, वहीं जीका वायरस के भी तीन और मरीज मिले हैं। नये तीनों मरीज भी एयरफोर्स के कर्मी हैं और एयरफोर्स स्टेशन के आस पास के रहने वाले हैं। इससे स्वास्थ्य अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक के माथे पर बल पड़ गया। जानकारी होने पर दोनों विभागों के आलाधिकारी फौरन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे और इससे निपटने की रणनीति बनाने में जुट गये हैं।

शहर में बीते दिनों एक एयरफोर्स कर्मी में जीका वायरस की पुष्टि हुई थी। इसको लेकर जहां शहर की स्वास्थ्य विभाग की 72 टीमें एयरफोर्स स्टेशन परिसर से लेकर चार किमी दायरे की मॉनीटरिंग कर रही थीं तो वहीं लखनऊ और दिल्ली की भी टीमें शहर में डेरा डाले हुए हैं। अभी यह टीमें घर-घर जाकर जीका वायरस से जुड़ी जानकारी यानी लोगों में लक्षण की जानकारी जुटा ही रही थीं कि अब तीन और लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हो गई। ये तीनों भी एयरफोर्स कर्मी हैं और उसी इलाके से संबंधित हैं। इससे शहर की स्वास्थ्य टीमें और दिल्ली के साथ लखनऊ की आई टीमें पशोपेश में आ गईं। स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन विभाग भी हरकत में आ गया और जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नेपाल सिंह के साथ एयरफोर्स स्टेशन परिसर पहुंच गये।

Advertisement

बताया जा रहा है कि एयरफोर्स स्टेशन में ही जीका वायरस के स्रोत का भी पता चला है। एयरफोर्स स्टेशन के पानी के टैंक में मच्छर की ब्रीडिंग की जानकारी मिली है। जिलाधिकारी ने कंटेनमेंट की कार्रवाई को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। नए संक्रमित मिलने के साथ स्वास्थ्य विभाग एयरफोर्स स्टेशन में अभियान चलाने की तैयारी में है। इसके तहत एयरफोर्स क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिलाएं, एयर फोर्स स्टेशन के आसपास के एरिया में लोगों की जीका वायरस की जांच की जाएगी।

संक्रमित व्यक्तियों को मिलेगा बेहतर इलाज

मच्छरों के प्रजनन चक्र को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग नगर निगम और एयरफोर्स की ओर से यह अभियान मिलकर चलाएगा। डीएम विशाख जी अय्यर ने नए संक्रमित मिलने की पुष्टि की, साथ ही कहा कि संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। एयर फोर्स हॉस्पिटल औरॅ हैलट हॉस्पिटल में जीका वायरस के इलाज की व्यवस्था की गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअपार्टमेंट की सीढ़ियों पर पड़ा मिला नवजात, 1 दिन बताई जा रही उम्र
Next Article जिले में बालू खनन जारी, एसडीओ सैयद रियाज अहमद ने पकड़े सात वाहन, केस दर्ज

Related Posts

Headlines

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
Headlines

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026
Headlines

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.