WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
दरंग (असम)। दरंग जिला के बेसीमारी इलाके में आज राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (एएस-07जी-6794) और एक ट्रक (एएस-13सीसी-1002) में आमने-सामने की टक्कर से यह हादसा हुआ। मृतकों में तीन युवक और दो युवतियां शामिल हैं। सभी कार में सवार थे। ट्रक शोणितपुर जिला मुख्यालय शहर तेजपुर की ओर कार गुवाहाटी की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान नहीं पायी थी। घायलों को दरंग जिला मुख्यालय शहर मंगलदै सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

