Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 12:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»ट्रेन में नहीं चढ़ने दिया तो गुस्से में ले ली दो अनजान लोगों की जान
Headlines

ट्रेन में नहीं चढ़ने दिया तो गुस्से में ले ली दो अनजान लोगों की जान

November 5, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

ट्रेन में हुए वाकये का गुस्सा फुटपाथ पर सोए हुए दो व्यक्तियों पर निकाला

मुंबई। मुंबई में एक व्यक्ति ने ट्रेन में चढ़ने से रोकने पर दो लोगों की हत्या कर दी. लोकल ट्रेन में यात्रा करने के लिए वह फर्स्ट कंपार्टमेंट में चढ़ा तो सह यात्रियों ने उसे रोका, इस पर गुस्से में उसने फुटपाथ पर रहने वाले इन दो लोगों की जान ले ली.

पुलिस के मुताबिक आरोपी सुरेश शंकर गौड़ा ने पूछताछ में बताया कि ट्रेन में कुछ यात्रियों के साथ उसका विवाद हुआ था, वह गलती से फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट में चढ़ गया था, इसे लेकर कुछ यात्रियों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया, गाली-गलौज की. उसे ड्रग एडिक्ट कहा. लिहाजा उसे भायखला स्टेशन पर उतरना पड़ा. तमतमाए गौड़ा ने ट्रेन में हुए वाकये का गुस्सा फुटपाथ पर सोए हुए दो व्यक्तियों पर निकाला. उसने उनकी हत्या कर दी.

दक्षिण मुंबई में दो लोगों की 15 मिनट में कथित तौर पर हत्या करने के आरोपी सुरेश शंकर गौड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 40 वर्षीय आरोपी गौड़ा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया. ट्रेन में कुछ लोगों की वजह से उसे भायखला स्टेशन पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा.

पुलिस ने बताया कि भायखला और जेजे मार्ग के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों से हमने गौड़ा की गतिविधियों को देखा. वह शाम करीब साढ़े सात बजे बदलापुर-सीएसटी ट्रेन से उतर गया था. पुलिस के मुताबिक गौड़ा ने 23 अक्टूबर को भायखला फ्रूट मार्केट और जेजे मार्ग के फुटपाथ पर सो रहे दो अज्ञात व्यक्तियों की हत्या की थी. उसने पहली हत्या भायखला में शाम 7.50 बजे, जबकि दूसरी हत्या रात 8.05 बजे की.

पुलिस के मुताबिक गौड़ा भी  फुटपाथ पर रहता है. जांच में पता चला है कि गौड़ा कर्नाटक के हासन जिले का रहने वाला है, जो कि 21 साल पहले नौकरी की तलाश में मुंबई आया था. वह पहले ऑटोरिक्शा चलाकर शुरुआत की। गौड़ा को 2003 में एक यात्री को लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वहीं 2015 में फुटपाथ पर रहने वाले टाइगर की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी से पहले उसे 2003 में एक डकैती के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगोवर्धन पूजा की सार्थकता के लिए परमात्मा प्रजापिता ब्रह्मा तथा देवता श्रीकृष्ण के पूर्ण सत्य परिचय को प्राप्त करना अनिवार्य: बहन निर्मला
Next Article झारखंड: जुआ खेलने से रोकने गयी पुलिस टीम पर हमला

Related Posts

Headlines

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026
Headlines

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.