Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 05:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एकतरफा प्रेम में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या
Headlines

एकतरफा प्रेम में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या

November 30, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में एकतरफा प्रेम में प्रेमी ने प्रेमिका के हाथ काट लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने वाला युवक और लड़की खरौंधी थानाक्षेत्र के करीवाडीह गांव के कछरवा टोला के रहने वाले थे। दोनों आपस में पड़ोसी थे।

बताया गया है कि खरौंधी थानाक्षेत्र के करीवाडीह गांव की रहने वाली शबनम खातुन (15) करीवाडीह हाईस्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। मंगलवार को शबनम सहेलियों के साथ विद्यालय से घर लौट रही थी। इसी दौरान गड़ई टोला के पास घात लगाकर बैठे प्रेमी इंताज अंसारी (19) ने उसका रास्ता रोक लिया। छात्रा ने प्रेमी की हरकत का विरोध किया तो वह छात्रा के साथ उलझ गया। यह देखकर साथ चल रहीं लड़कियां वहां से भागते हुए परिजनों को सूचना देने चली गईं । इस बीच रास्ता रोकने को लेकर दोनों के बीच हुई बहस हो गई।

इसी क्रम में नाराज प्रेमी ने पहले लड़की के हाथ पर चाकू से वार किया। इसमें लड़की का हाथ कट गया। इस दौरान छात्रा अपने बचाव के लिए संघर्ष कर रही थी । इसी बीच आरोपी ने देशी पिस्तौल से लड़की की छाती पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं। लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपित युवक हथियार लड़की के शरीर पर फेंक कर फरार हो गया।

छात्रा की दादी चांद खातुन ने बताया कि एक वर्ष पहले दोनों के बीच कुछ नाजायज रिश्ता देखकर आरोपित के परिजनों से शिकायत की थी। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने दोनों को डांटा, फटकारा था। परिवार का कहना मानकर लड़की ने लड़के से रिश्ता खत्म कर लिया । इसके बाद भी लड़का एकतरफा प्यार में उसे लगातार परेशान कर रहा था। जान से मारने की धमकी दे रहा था।

लड़के के द्वारा बराबर परेशान किए जाने पर छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई । परिजनों के शिकायत पर लड़के के परिजनों में लड़का को डांटा फटकारा । वह नौकरी की तलाश में बाहर चला गया था। वहां से वापस लौटने के बाद वह एक बार फिर लड़की से रिश्ता रखना चाहता था। लड़की और उसके परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। लड़का बार-बार धमकी दे रहा था कि वह लड़की को उठा ले जाएगा। आखिरकार उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित परिवार के लोगों और स्थानीय ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिवार वालों का कहना था कि पुलिस पहले आरोपी को गिरफ्तार करे। इसके बाद ही वह शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देंगे। पुलिस के अधिकारियों की ओर से लोगों को समझाया गया कि अगर वह यहां व्यस्त हो गए तो अपराधी कहीं दूर फरार हो जाएगा। इसके बाद परिवार के लोग मान गए। शव को पुलिस ने घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित युवक की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकार पहुंच रही जनता के द्वार, लोगों को मिल रहा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
Next Article ‘उन्नति’ परियोजना ग्रामीण आजीविका के लिए गढ़ रही नए आयाम, चालू वित्तीय वर्ष में 818 मनरेगा श्रमिक प्रशिक्षित

Related Posts

Headlines

खतियान में मुंडा की जगह लिख दिया ‘स्वासी’, सीएम हेमंत बोले- जल्द होगा सुधार

October 26, 2026
Headlines

गयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर : विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा… जानें मामला

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

खतियान में मुंडा की जगह लिख दिया ‘स्वासी’, सीएम हेमंत बोले- जल्द होगा सुधार

October 26, 2026

गयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026

मुजफ्फरपुर : विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा… जानें मामला

October 26, 2026

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.