Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 03:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जवाद तूफान का असर शुरू, बिहार-झारखंड में 7 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, कुछ इलाकों में होगी बारिश
झारखंड

जवाद तूफान का असर शुरू, बिहार-झारखंड में 7 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, कुछ इलाकों में होगी बारिश

December 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना/रांची।  बिहार और झारखंड में वैसे तो जवाद तूफान (Cyclone Jawad) का बड़ा असर देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन कुछ इलाकों में आंशिक बारिश के असर जरूर नजर आ रहे हैं. आईएमडी (IMD) के अनुसार जवाद तूफान अब कमजोर पड़ने लगा है, हालांकि की कुछ इलाकों में तूफान का असर देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटों में 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं. वहीं राज्य के पूर्वी जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. बारिश के बाद राज्य में तापमान में गिरावट होने का भी पूर्वानुमान है. बताया जा रहा है कि पुरवैया हवा की चलने की वजह बंगाली खाड़ी में सक्रिय चक्रवात जवाद ही है और अब इसका असर भी दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद बिहार और झारखंड में 7 दिसंबर से ठंड (Cold In Bihar Jharkhand) बढ़ेगी. फिलहाल राज्य में सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा लगती है और दिन में मौसम थोड़ा गर्म रह रहा है. साथ ही शाम होते ही अधिकांश इलाको में कुहासा भी छाया रहता है.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में सोमवार शाम को जवाद तूफान की वजह से कुछ इलाकों में बारिश होगी. वहीं मंगलवार को तूफान का असर खत्म होने की बात कही जा रही है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल बिहार पुरवैया हवा चल रही हैं, जिसकी गति 8 से दस किलोमीटर प्रति घंटे है. बता दें, फिलहाल में बिहार में 14 से 15 डिग्री के आसपास तापमान रह रहा है.

कुहासे के कारण विमान सेवा पर असर
इधर बढ़ती ठंड और कुहासे के कारण विमान सेवा पर भी असर पड़ा है. पटना एयरपोर्ट पर कुहासे के कारण विमानों की लेट-लतीफी रविवार को भी जारी रही. बेंगलुरु और पुणे से आने वाली फ्लाइट्स सबसे ज्‍यादा लेट रहीं. पुणे से पटना आने-जाने वाली फ्लाइट पर कोहरे की ज्‍यादा मार पड़ी है. पुणे-पटना फ्लाइट 3 घंटे 10 मिनट तक लेट रही. वहीं, बेंगलुरु से पटना आने-जाने वाले विमान भी 3 घंटे तक लेट रहे. पटना आने वाले विमानों में बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट संख्‍या G8-873 3 घंटे की देरी से पटना एयरपोर्ट पर पहुंची. यह विमान 11:55 की जगह दोपहर 2:55 बजे पटना पहुंची थी. इस फ्लाइट को बेंगलुरु से ही रिशेड्यूल करके संचालित किया गया था. वहीं, बेंगलुरु से ही आने वाली गो एयर की फ्लाइट संख्‍या G8-274 भी 1 घंटे 55 मिनट की देरी से पटना पहुंची. पटना में यह फ्लाइट 2:10 की जगह 4:10 बजे के करीब पहुंची.

झारखंड में भी तूफान का दिखा असर
रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने के अनुसार जवाद तूफान का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके अलावा दूसरे हिस्सों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. 7 दिसंबर के बाद इस तूफान का असर राज्य में देखने को मिलेगा. 7 दिसंबर के बाद राज्य में ठंड बढ़ जाएगी. बता दें, तूफान के कारण के कई रूटों की ट्रेन सेवा पर भी असर हुआ है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘ओमिक्रोन’ ने बढ़ाई इस राज्य में टेंशन, राज्य सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
Next Article बेहतर औद्योगिक माहौल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत सोरेन

Related Posts

झारखंड

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026
बिहार

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026
झारखंड

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.