Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 03:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेहतर औद्योगिक माहौल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत सोरेन
झारखंड

बेहतर औद्योगिक माहौल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत सोरेन

December 6, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

राज्य सरकार ने डालमिया भारत सीमेंट संयंत्र विस्तारीकरण के लिए उपलब्ध कराई है जमीन

 

Advertisement

रांची। राज्य में ज्यादा से ज्यादा पूंजी निवेश हो, यह सरकार की विशेष प्राथमिकता है। इसके लिए एक बेहतर और उम्दा झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति- 2021 बनाई गई है। औद्योगिक घराने इस राज्य में उद्योग लगाने के लिए आगे आएं, सरकार उन्हें पूरा सहयोग करेगी । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को बोकारो जिला के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में डालमिया भारत सीमेंट संयंत्र की दूसरी इकाई का शिलान्यास करने के बाद ये बातें कहीं।

 

सोरेन ने कहा कि यह एक शुरुआत है। आने वाले दिनों में यहां कई बड़े उद्योग लगेंगे, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है। इसी सोच के साथ सरकार ने औद्योगिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति के साथ हम अपनी नीतियों और उद्देश्यों को व्यापार जगत के सामने रख रहे हैं । उद्योगपतियों ने हमारी नीति को सराहा और वे यहां उद्योग लगाने की इच्छा जता रहे हैं। इसी क्रम में डालमिया ग्रुप ने सीमेंट फैक्ट्री के लिए कदम बढ़ाया है और उद्योग विभाग के साथ एमओयू किया। हमारी सरकार ने अपना वादा निभाया और डालमिया ग्रुप भी आज अपना वादा निभा रही है। इसका निश्चित तौर पर राज्य और राज्य वासियों को फायदा होगा । हम विश्वास दिलाते हैं कि राज्य में स्थापित डालमिया सीमेंट फैक्ट्री को देश के अग्रणी सीमेंट उत्पादक फैक्ट्रियों में शामिल करने में पूरा सहयोग करेंगे।

 

कोरोना महामारी के बावजूद योजनाओं को पहनाया अमलीजामा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के गठन के कुछ ही महीने हुए थे कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपने आगोश में ले लिया। व्यवस्था पूरी तरह अस्तव्यस्त हो चुकी थी। इन सब के बीच हमारी सरकार जीवन और जीविका को लेकर लगातार चिंतन मंथन करती रही। वक्त के साथ कार्य योजना बनाई, जिसका फायदा कोरोना काल में तो लोगों को हुआ और आज भी हो रहा है। हालांकि, खतरा अभी भी नहीं टाला है, फिर भी जीवन के सामान्य होने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं ।

 

अगर जमीन दिया है तो उद्योग लगाएं

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर औद्योगिक घरानों को सरकार जमीन देती है, तो वे इसका इस्तेमाल उद्योग लगाने में करें। इसे खाली या अतिक्रमण नहीं होने दें । क्योंकि, बहुत ही उम्मीदों के साथ यहां के रैयतों, गरीबों किसानों और जरूरतमंदों ने अपनी जमीन दी है , ताकि उन्हें रोजगार के साथ सशक्त होने का अवसर मिल सके ।

 

कारखाने की पुरानी प्रतिष्ठा को वापस लाना है

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोकारो इस्पात कारखाना एक समय एशिया का सबसे बड़ा कारखाना हुआ करता था ।लेकिन, आज हालात थोड़े विपरीत हैं। यह सार्वजनिक उपक्रम है, लेकिन इसकी पुरानी प्रतिष्ठा फिर से वापस हो, इसके लिए हमारी सरकार हर संभव सहयोग को तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी योजना चाहे वह सरकारी अथवा निजी क्षेत्र की हो, उसे हमें अपना समझने की जरूरत है, ताकि उसका फायदा राज्य एवं राज्यवासियों को हो ।

दूसरी इकाई पर खर्च होंगे 567 करोड़ रुपये

राज्य सरकार ने बोकारो जिला के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में डालमिया भारत सीमेंट संयंत्र विस्तारीकरण परियोजना के लिए 16 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है । यहां पहले से स्थापित डालमिया भारत सीमेंट संयंत्र की उत्पादन क्षमता 3.7 मिलियन टन प्रति वर्ष है। नई इकाई के चालू होने पर वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 6.2 मिलियन टन हो जाएगी। इसके लिए कंपनी 567 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। गौरतलब है कि झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति- 2021 के तहत इस वर्ष अगस्त में नई दिल्ली में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड और उद्योग विभाग के बीच सीमेंट संयंत्र की स्थापना के लिए एमओयू हुआ था।

इस मौके पर मंत्री जगरनाथ महतो, विधायक बिरंची नारायण, जयमंगल सिंह और लंबोदर महतो, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उद्योग सचिव पूजा सिंघल के अलावा डालमिया भारत ग्रुप के प्रबंध निदेशक पुनीत डालमिया और महेंद्र सिंघी (एमडी एंड सीईओ) विशेष रूप से उपस्थित थे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजवाद तूफान का असर शुरू, बिहार-झारखंड में 7 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, कुछ इलाकों में होगी बारिश
Next Article मुख्यमंत्री ने दो हजार स्थानीय महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

Related Posts

झारखंड

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026
झारखंड

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.