Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 08:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बलात्कार के दोषियों के लिए सरकार कठोरतम कानून बनाने को तैयार: राजनाथ सिंह
देश

बलात्कार के दोषियों के लिए सरकार कठोरतम कानून बनाने को तैयार: राजनाथ सिंह

December 2, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या की घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि इस कृत्य ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, जो भी अपराधी हैं उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के लिए जो भी करना होगा उसके लिए यह सरकार तैयार है।

सोमवार को लोकसभा में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई बलात्कार और हत्या की घटना पर चर्चा के दौरान सदन में सरकार का पक्ष रखते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि इस घटना की भर्त्सना के लिए शब्द नहीं हैं। यह शर्मसार करने वाली घटना है। इसके लिए जो भी कठोरतम कानून बनाने की जरुरत होगी, सरकार तैयार है। राजनाथ ने आगे कहा कि हम संसद में किसी भी चर्चा के लिए तैयार हैं और हम इसे लेकर कठोर कानून बनाने के पक्ष में हैं। लोकसभा में राजनाथ ने कहा कि अगर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सदन में कठोर कानून बनाने पर सहमति बनेगी तो सरकार इसके लिए तैयार है। सिंह ने कहा कि इससे अधिक अमानवीय कृत्य नहीं हो सकता है। सभी शर्मसार और आहत हैं। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद इसी सदन में कठोर कानून बना था लेकिन उसके बाद भी इस तरह के जघन्य अपराध हो रहे हैं।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूरे देश में एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को निकालेंगे : अमित शाह
Next Article मोदी-शाह को घुसपैठिया कहने पर संसद में हंगामा, अधिर रंजन चौधरी का माफी मांगने से इनकार

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.