Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 03:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूरे देश में एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को निकालेंगे : अमित शाह
झारखंड

पूरे देश में एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को निकालेंगे : अमित शाह

December 2, 2019No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– चक्रधरपुर में भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के पक्ष में की जनसभा
– कहा, 2014 में पूर्ण बहुमत से रघुवर दास सीएम बने और झारखंड विकास के रास्ते पर बढ़ गया

रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 में जब मैं आपसे वोट मांगने आऊंगा तो उससे पहले पूरे देश में एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑ सिटीजन) लागू कर घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। पहले सीमा पार से अमालिया-जमालिया आते थे और हमला करते थे। अब सेना सबको ठिकाने लगाती है। आज घुसपैठियों के समर्थन में कांग्रेस खड़ी है लेकिन 2024 के चुनाव से पहले पूरे देश में एनआरसी लगाकर भाजपा घुसपैठियों को निकालने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पांच साल के अंदर नरेंद्र मोदी की सरकार और रघुवर सरकार ने झारखंड के अंदर से नक्सलवाद को उखाड़ फेंका है। विपक्ष का उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना है जबकि भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाना है।

Advertisement Advertisement

सोमवार को अमित शाह अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के पक्ष में चक्रधरपुर में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को जिताने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड की जनता ने कई पार्टियों की सरकारें देखी लेकिन यहां की जनता ने विकास नहीं देखा क्योंकि कोई भी सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं थी। 2014 में पू्र्ण बहुमत के बाद रघुवर दास मुख्यमंत्री बने और झारखंड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ विकास का काम करती है। हमारा एक लक्ष्‍य है, भ्रष्‍टाचार मुक्‍त शासन। मोदीजी सुशासन के लिए अब देश-दुनिया में जाने जाते हैं। हमने पांच साल में आदिवासी समाज के घरों तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने सवालिया लहजे में जनता से जुड़ते हुए कहा कि इतने सालों तक भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक बनाने की किसी को नहीं सूझी। भाजपा की सरकार ने उनकी जन्मस्थली और उनकी कर्मस्थली पर उनके सम्मान में स्मारक बनाकर भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। मोदी सरकार ने देवघर में एम्स बनाया। देवघर, बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाया। रांची में कैंसर अस्पताल बनाया, हजारीबाग, पलामू और दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाया और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 20 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया। शाह ने कहा कि सात दिसंबर को जब आप वोट देंगे तो ये मत सोचना कि किसी विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री के लिए वोट देना है, बल्कि आप विकास को वोट करें। आपका वोट झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रघुवर दास की डबल इंजन की सरकार ही झारखंड का विकास कर सकती है।

कांग्रेस रोड़ा अटका रही थी, अब भव्‍य रामलला का मंदिर बनेगा

अमित शाह ने पाकिस्‍तान की चर्चा करते हुए सर्जिकल स्‍ट्राइक और एयर स्‍ट्राइक को मोदी सरकार का साहसिक कदम बताया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने मंदिर निर्माण की राह में रोड़ा अटका रखा था। कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहते थे कि रामजन्म भूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं है। हमने आग्रह किया कि केस चलना चाहिए। जिसका परिणाम ये आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया कि अयोध्या में ही राममंदिर बनेगा। अब वहां रामलला का भव्य मंदिर बनेगा।

राहुल गांधी को चैलेंज

अमित शाह ने कहा कि आज राहुल गांधी यहां पर हैं। उनको चैलेंज देने आया हूं कि राहुल बाबा आपके 55 साल का शासन और हमारे पांच साल का शासन का हिसाब लेकर जब मर्जी हो मैदान में आ जाएं। हम पांच साल का हिसाब देंगे। टिकट वितरण में खरीद-फरोख्त करने वाली, आदिवासियों का शोषण करने वाली, झारखंड की रचना का विरोध करने वाली, अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियों को वोट देने पर झारखंड का विकास नहीं होगा। विकास का काम केवल और केवल मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही कर सकती है। शाह ने कहा कि हमने पांच साल के अंदर एक प्रकार से विकास की गंगा को आदिवासी, पिछड़े समाज के घरों में पहुंचाने का काम किया है। भाजपा की सरकार आदिवासियों के जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून लेकर आई।

शाह ने खेला ओबीसी कार्ड, कहा-आरक्षण बढ़ाने के लिए कमेटी बनाएंगे

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव में फिर एकबार ओबीसी कार्ड खेला। उन्होंने कहा कि भाजपा का दूसरा नाम विकास है। पांच साल में रघुवर सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के लिए हमने तय किया है कि जैसे ही भाजपा की सरकार बनती है, वैसे ही आदिवासियों, दलितों को आरक्षण कम किए बिना ओबीसी समाज के आरक्षण को बढ़ाने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।

हेमंत सोरेन सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में बैठ वोट मांग रहे

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन से मैं पूछना चाहता हूं कि जब गुरुजी और भाजपा अलग झारखंड बनाने के लिए आंदोलन चला रही थी तो उस समय आंदोलनकारियों और युवाओं पर गोलियां और डंडे बरसाये जाते थे। उस समय कांग्रेस पार्टी की सरकार थी और आज सत्ता की लालच में हेमंत सोरेन उसी कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने निकले हैं। उनका उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना है। वो विकास नहीं कर सकते लेकिन हमारा उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाने का है। ये भाजपा ही कर सकती है। झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम केवल और केवल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही हो सकता है। पिछले पांच सालों में रघुवर की सरकार बेदाग रही। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिया।

दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीटों पर मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण में सात दिसंबर को सिमडेगा समेत 20 सीटों पर मतदान होगा। इनमें सिमडेगा के अलावा बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई और कोलेबरा शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या मामले पर जमियत उलेमा-ए-हिंद ने दायर की पुनर्विचार याचिका
Next Article बलात्कार के दोषियों के लिए सरकार कठोरतम कानून बनाने को तैयार: राजनाथ सिंह

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.