Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 08:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दही खरीदने के लिए पकिस्तान के ड्राइवर ने रोक दी ट्रेन, VIDEO हुआ वायरल
Headlines

दही खरीदने के लिए पकिस्तान के ड्राइवर ने रोक दी ट्रेन, VIDEO हुआ वायरल

December 9, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पाकिस्तान। पाकिस्तान (Pakistan) में एक पैसेंजर ट्रेन का ड्राइवर (Train Driver) बड़ी अजीब वजह से सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, ये ड्राइवर ट्रेन चला रहा था, लेकिन तभी उसे दही (Curd) खाने की तलब लग गई. बस फिर क्या था, ड्राइवर ने बीच रास्ते में ही ट्रेन रोक दी और अपने असिस्टेंट को दही खरीदने भेज दिया.

https://swadeshtoday.com/wp-content/uploads/2021/12/2dks9d7_b50o0863.mp4

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Pak Train Video) हो रहा है, जो इसी घटना से जुड़ा बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद ट्रेन ड्राइवर (Pakistan Loco Pilot) और उसके असिस्टेंट को सेवा से निलंबित कर दिया गया है.

Inter-city train driver in Lahore gets suspended after making unscheduled stop to pick up some yoghurt.#pakistan #Railway #ViralVideo pic.twitter.com/n6csvNXksQ

— Nayla Tanveer Khan🦋 (@nailatanveer) December 8, 2021

रेल मंत्री ने लिया एक्शन 

डॉन की खबर के मुताबिक, रेल मंत्री आजम खान स्वाती ने मंगलवार को ट्रेन ड्राइवर राणा मोहम्मद शहजाद और उसके असिस्टेंट इफ्तिखार हुसैन को नौकरी से निकाल दिया. ये एक्शन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया. वीडियो में ड्राइवर को दही खरीदने के लिए लाहौर (Lahore) के एक रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन रोकते हुए दिखाया गया है.

रेल मंत्री ने एक बयान में चेतावनी दी, ‘मैं भविष्य में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करूंगा और किसी को भी व्यक्तिगत उपयोग के लिए राष्ट्रीय संपत्ति उपयोग करने की अनुमति नहीं दूंगा.’

फिलहाल इस घटना के सामने आने के बाद पाकिस्तान रेल विभाग (Pakistani Railway Department) की खूब किरकिरी हो रही है. सोशल मीडिया पर यूजर्स पाकिस्तानी रेलवे का मजाक उड़ा रहे हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर में रेलवे ने यात्रा के दौरान लोकोमोटिव ड्राइवरों और असिस्टेंट ड्राइवरों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था. उन्हें सभी ट्रेनों (यात्री और सामान) में अपने फोन पर सेल्फी लेने, वीडियो और ऑडियो संदेश रिकॉर्ड करने से भी रोक दिया गया था. संबंधित मंडल प्रमुखों को भी निर्देश दिया गया था कि वे ट्रेन के चालक दल के सदस्यों (विशेषकर ड्राइवरों और उनके सहायकों) पर नज़र रखें और अगर कोई आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है तो तुरंत कार्रवाई करें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजनरल बिपिन रावत के वो आखिरी शब्द, मैं….
Next Article दावा: नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर! भारत में तेजी से फैल रहा ओमिक्रान नहीं होगा घातक

Related Posts

Headlines

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Headlines

बाबूलाल सबसे ज्यादा कन्फ्यूज नेता, 1 नवंबर की रैली साबित होगी मील का पत्थर : राजीव रंजन

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ये स्किल्स सीख लें तो हर फील्ड में रहेगा आपका दबदबा, बूस्ट होगा करियर

October 27, 2026

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026

बाबूलाल सबसे ज्यादा कन्फ्यूज नेता, 1 नवंबर की रैली साबित होगी मील का पत्थर : राजीव रंजन

October 27, 2026

रेड रन 4.0 बिहार में पहली बार, कदमों की थाप पर टूटेगी हिचक की दीवार

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.