Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 01:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फायदा नहीं शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है चुकंदर, किडनी-लिवर को होता है नुकसान
Headlines

फायदा नहीं शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है चुकंदर, किडनी-लिवर को होता है नुकसान

December 13, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। चुकंदर या इसका जूस कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. हालांकि ये हर किसी को फायदा नहीं पहुंचाता है. चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाने का काम करती है. सीमित मात्रा में चुकंदर खाने से शरीर कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है. वहीं ज्यादा खाने से इसके साइड इफेक्ट (Side Effects Of Beetroot) भी देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि चुकंदर या इसके जूस की ज्यादा मात्रा से शरीर को किस तरह के नुकसान हो सकते हैं.

बीटुरिया की समस्या- बहुत ज्यादा चुंकदर खाने वालों में बीटुरिया की समस्या भी हो सकती है. इसकी वजह से यूरीन का रंग बदलकर गुलाबी या गहरा लाल हो जाता है. आयरन की कमी वालों में ये दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है. ज्यादा चुकंदर खाने से मल का रंग भी लाल या काला पड़ सकता है. आमतौर पर बीटुरिया की समस्या कोई खास गंभीर नहीं होती है और ये अपने आप ठीक भी हो जाती है.

किडनी स्टोन का खतरा- क्लिनिकल न्यूट्रिशन रिसर्च के अनुसार, चुकंदर ऑक्सलेट से भरपूर होते हैं और इनकी वजह से पथरी बनती है. अगर आपको पहले से ही पथरी की समस्या है तो डॉक्टर आपको चुकंदर या इसके जूस का सेवन बंद करने की सलाह दे सकते हैं. चुकंदर में पाए जाने वाला ऑक्सलेट किडनी स्टोन (beetroot juice side effects kidney) को ज्यादा बढ़ा सकता है.

एनाफिलेक्सिस की समस्या- चुकंदर की वजह से एनाफिलेक्सिस की भी समस्या हो सकती है. हालांकि इसके मामले बहुत कम ही देखने को को मिलते हैं. ये एक तरह की एलर्जी की समस्या होती है जिसकी वजह से स्किन पर चकत्ते, खुजली, सूजन या फिर अस्थमा के भी लक्षण आने लगते हैं. ऐसी स्थिति में चुकंदर का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है.

पेट हो सकता है खराब- चुकंदर में नाइट्रेट होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार नाइट्रेट की ज्यादा मात्रा से पेट में ऐंठन हो सकती है. इसके जूस से भी कुछ लोगों का पेट खराब हो सकता है और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. नाइट्रेट की वजह से प्रेग्नेंट महिलाओं को भी चुकंदर का सेवन बहुत कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है.

लिवर को नुकसान- स्टडीज से पता चलता है कि चुकंदर का अत्यधिक सेवन करने से लिवर की भी समस्या हो सकती है. चुकंदर में कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम होते हैं. ज्यादा मात्रा में ये मिनरल्स लिवर में जाकर जमा होने लगते हैं और इसे नुकसान पहुंचाते है. चुकंदर ज्यादा खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है जिससे हड्डियों की समस्या बढ़ जाती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल: इन राशियों को आज हो सकता है बड़ा नुकसान, वहीं इनकी चमकेगी किस्मत
Next Article भारत के 8 सबसे सुंदर और रोमांचक ट्रेक, सर्दियों में एक बार जरूर घूम आएं

Related Posts

Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.