Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 11:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारतीय समुद्री सीमा में ‘जासूसी’ करते पकड़ा गया चीनी जहाज, नौसेना ने खदेड़ा
देश

भारतीय समुद्री सीमा में ‘जासूसी’ करते पकड़ा गया चीनी जहाज, नौसेना ने खदेड़ा

December 3, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। भारतीय समुद्री सीमा में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर के पास चीन के एक जहाज की संदिग्ध गतिविधियां देख भारतीय नौसेना ने उसका पीछा किया। कुछ समय पहले की इस घटना में भारतीय नौसेना को चीनी जहाज पर भारतीय हितों के खिलाफ जासूसी किये जाने का शक होने पर युद्धपोत ने खदेड़ कर भारतीय समुद्री सीमा से बाहर कर दिया।

दरअसल भारतीय नौसेना ने समुद्री सीमा में चीनी जहाज शी यान-1 को देखा और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। नौसेना के जवानों को लगा कि इस चीनी जहाज के जरिये भारतीय नौ सेना की तैनाती और अन्य सूचनाओं के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जासूसी की जा रही है, इसलिए उसका पीछा किया गया। भारतीय नौ सेना के अलर्ट होते ही चीनी जहाज वापस मुड़कर अपनी समुद्री सीमा में जाने लगा तो भारतीय युद्धपोत शी यान-1 को अपनी सीमा से बाहर खदेड़ करके ही लौटा।

Advertisement

पता चला है कि चीन का यह जहाज पोर्ट ब्लेयर के पश्चिमी इलाके में रिसर्च कार्यों के लिए मौजूद था, जिसकी टोह भारतीय नौसेना को मिली थी। दरअसल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक़ किसी दूसरे देश की समुद्री सीमा में जाकर किसी भी तरह का रिसर्च नहीं किया जा सकता। इसीलिए भारतीय जल क्षेत्र में नौसेना किसी दूसरे देश का जहाज आने पर पैनी निगाह रखती है, इसी के चलते चीन का यह जहाज पकड़ में आया। भारतीय नौसेना को शक है कि चीन अपने इस जहाज के जरिये पानी के अंदर या सतह पर मौजूदा भारतीय पनडुब्बियों और नौकाओं की निगरानी कर रहा था। समुद्री सीमा के आधार पर भारत अंडमान को बहुत ही रणनीतिक द्वीप मानता है, क्योंकि यहीं से पूरे भारतीय समुद्री क्षेत्र और दक्षिण पूर्व एशिया पर नज़र रखी जा सकती है। इसीलिए चौकन्नी भारतीय नौसेना ने भारतीय हितों के खिलाफ जासूसी किये जाने का शक होने पर चीनी जहाज को खदेड़कर भारतीय समुद्री सीमा से बाहर कर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारतीय समुद्री सीमा में ‘जासूसी’ करते पकड़ा गया चीनी जहाज, नौसेना ने खदेड़ा
Next Article कालेधन से जुड़े मामले में कांग्रेस को आयकर का नोटिस

Related Posts

Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
देश

सरकार से बातचीत फेल, बैंक कर्मियों की हड़ताल तय, जानें ऑनलाइन बैंकिंग पर कितना असर

September 22, 2026
देश

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026

राशिफल @ 23 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 23, 2026

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.