Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 09:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बीजेपी के 12 मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने बनारस में की मैराथन बैठक, जानें ! क्या दिया टॉस्क
देश

बीजेपी के 12 मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने बनारस में की मैराथन बैठक, जानें ! क्या दिया टॉस्क

December 14, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी मंगलवार को भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन किया। इस दौरान उन्होंने उनके प्रदेशों में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा भी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों से आगे के प्लान के बारे में जानेंगे।

प्रधानमंत्री विहंगम योग संस्थान के वार्षिकोत्सव में शामिल होने पहुंचंेगे। इसके बाद देर शाम नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री ने सोमवार देर रात करीब दो बजे तक अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और मंगलवार को प्रात: पांच बजे उठकर योग से दिनचर्या प्रारंभ की।

Advertisement

जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्रियों को संयम का भी पाठ पढ़ाएंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सबसे अधिक समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को मिलेगा, जिसमें वह विकास कार्यों और आगामी चुनाव की तैयारियों की जानकारी देंगे।

इस बैठक में भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने विकास कार्यों का बारी-बारी से प्रधानमंत्री मोदी के सामने अपना प्रेजेंटेशन देंगे कि वो कैसे सरकार चला रहे हैं ।

प्रधानमंत्री मोदी ने रात आठ बजे से रात 12 बजे तक क्रूज पर भाजपा नेताओं और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इसके बाद गोदौलिया के लिए रवाना हुए।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य और भव्य स्वरूप का लोकार्पण करने दो दिनी दौरे पर वाराणसी पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी आज भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। उनकी बैठक बनारस रेल इंजन कारखाना के अतिथि गृह सभागार में चल रही है। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा से विप्लव कुमार देब, हरियाणा से मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल से जयराम ठाकुर, कर्नाटक से बसवराज बोम्मइ, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के भूपेन्द्र भाई पटेल, अरुणाचल के पेमा खांडू, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के एन विरेन सिंह शामिल हैं। उपमुख्यमंत्रियों में बिहार से तारकेश्वर प्रसाद व रेनू देवी, उत्तर प्रदेश से केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, नागालैंड से यथंगोपट्टन, त्रिपुरा जिष्णुदेव शर्मा व अरुणाचल प्रदेश से चोनामीन हैं।

डीजल रेल इंजन कारखाना में बैठक के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी चौबेपुर के उमरहा में महर्षि सदाफल देव की अनुभूतियों को सहेजे स्वर्वेद के दोहों पर आधारित महामंदिर में विहंगम योग संस्थान के वार्षिकोत्सव में भी शामिल होंगे। पीएम बीएलडब्ल्यू हेलीपैड से हेलीकाप्टर से उमरहा के लिए प्रस्थान करेंगे। स्वर्वेद महामंदिर धाम में आयोजित विहंगम योग संस्थान के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान पूर्वांचल समेत देश भर से आए अनुयायियों को संबोधित करेंगे। यहां रहने के बाद हेलीपैड से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद विमान से शाम को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलालू यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी को दिया नया नाम, जानिये अब क्या कहकर बुलाएंगे
Next Article Jio का बेनिफिट वाला ये प्लान सबसे सस्ता, 21GB डेटा, कॉल्स के अलावा कई फायदे

Related Posts

Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Headlines

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026
Headlines

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026

मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

September 24, 2026

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026

बिहार में कृषि सांख्यिकी मजबूत करने की कवायद, मंत्री बोले- सटीक डेटा से ही…

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.