Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 09:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर
Headlines

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : सीएम सम्राट चौधरी ने साफ किया है कि बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए अब सिर्फ राहत बांटने की रस्म अदायगी नहीं चलेगी। सरकार कोसी, गंगा और गंडक बेसिन में बाढ़ का ऐसा पक्का इलाज ढूंढ रही है जिससे लोगों को हमेशा के लिए इस आफत से मुक्ति मिल सके। पटना में हुई एक हाई लेवल मीटिंग में सीएम ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि विकास योजनाओं को फाइलों में अटकाने के बजाय जमीन पर तेजी से उतारें और तय समय के भीतर हर काम पूरा करें।

कोसी के 100 किमी डेंजर जोन में डबल शीट पायलिंग

सीएम ने कोसी नदी क्षेत्र को सबसे संवेदनशील मानते हुए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोसी के शुरुआती 100 किलोमीटर के सबसे खतरनाक इलाके में कटान रोकने के लिए डबल शीट पायलिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही नदियों से गाद निकालना सरकार की प्राथमिकता होगी, ताकि पानी का बहाव न रुके और जलभराव का संकट खत्म हो सके। कोसी पर नए बैराज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने के अलावा गंडक के तटबंधों पर सोलर प्लांट लगाने और नदियों के दोनों तरफ मजबूत बांध बनाकर उन पर 4 लेन सड़क बनाने की योजना पर भी तेजी से काम करने को कहा गया है।

Advertisement

एक्सप्रेस-वे और नए पथों पर समय सीमा तय

राज्य में सड़कों का जाल मजबूत करने के लिए बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के काम की सीएम ने समीक्षा की। लगभग 348 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का बड़ा हिस्सा बिहार से होकर गुजरेगा, जबकि करीब 12 किलोमीटर उत्तर प्रदेश में पड़ेगा। सीएम ने गंगा-अंबिका पथ, नारायणी पथ और विश्वामित्र पथ के काम की प्रगति भी देखी। उन्होंने पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि इन सभी रास्तों के निर्माण में किसी तरह की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर काम पूरा होने से जिलों के बीच आवाजाही बेहद आसान और तेज हो जाएगी।

नलकूपों को सौर ऊर्जा और बिजली संयंत्रों को रफ्तार

बिजली और किसानी को लेकर भी सीएम ने बड़े निर्देश दिए। पीरपैंती में तैयार होने वाले 2400 मेगावाट के तापीय विद्युत संयंत्र और बांका पावर प्लांट के काम को जल्द आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। किसानों की मदद के लिए सीएम ने पीएम कुसुम योजना के तहत कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का काम तेज करने को कहा। साथ ही राज्य के सभी सरकारी नलकूपों को भी पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलाने की तैयारी है, ताकि खेतों की सिंचाई के लिए किसानों को सस्ती और बिना रुकावट बिजली मिलती रहे। बैठक में मुख्य सचिव और विभिन्न विभागों के सचिव मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव
Next Article मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

Related Posts

Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
बिहार

मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

September 24, 2026
Headlines

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026

मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

September 24, 2026

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026

बिहार में कृषि सांख्यिकी मजबूत करने की कवायद, मंत्री बोले- सटीक डेटा से ही…

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.