Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सावधान! क्रिसमस और नए साल पर लग सकता है लॉकडाउन, सर्दियों में ओमीक्रोन से हर रोज हो सकती हैं 5000 मौतें
दुनिया

सावधान! क्रिसमस और नए साल पर लग सकता है लॉकडाउन, सर्दियों में ओमीक्रोन से हर रोज हो सकती हैं 5000 मौतें

December 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
लंदन। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन फिलहाल ब्रिटेन पर अपना कहर बरपा रहा है। इसी बीच ‘प्रफेसर लॉकडाउन’ ने आज सुझाव दिया है कि अगर उचित प्रतिबंध नहीं लगाए गए तो सर्दियों में ब्रिटेन में ओमीक्रोन से होने वाली मौतों का आंकड़ा 5000 तक जा सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब ब्रिटेन ने लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड संख्या में कोरोना मामलों की जानकारी दी है। बीते 24 घंटों में 93,045 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो एक हफ्ते में 60 फीसदी के उछाल को दिखाता है।खबर के मुताबिक ओमीक्रोन के मामले हर दूसरे दिन डबल हो रहे हैं और टेस्टिंग की तुलना में तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमीक्रोन हॉटस्पॉट लंदन में अस्पताल में भर्ती होने वाले मामलों में एक तिहाई से अधिक की वृद्धि हुई है। आज के लगभग एक चौथाई मामले अकेले लंदन में हैं, जहां 24 नवंबर को ओमीक्रोन के अस्तित्व के बारे में दुनिया को सतर्क किए जाने के बाद से संक्रमण पांच गुना बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में ब्रिटेन में ओमीक्रोन के 3,201 नए मामले दर्ज किए गए जिससे कुल ओमीक्रोन मामलों की संख्या 14,909 हो गई है।

सबसे बेहतर स्थिति में भी 3000 दैनिक मौतें संभव
बढ़ते हुए आंकड़ों को लेकर प्रफेसर नील फर्ग्यूसन ने नए साल पर प्रतिबंधों को कड़ा करने का आह्वान किया है। इंपीरियल कॉलेज लंदन में उनकी टीम ने पाया कि सबसे बेहतर स्थिति में भी प्रतबंधों के बिना जनवरी में करीब 3000 दैनिक ओमीक्रोन मौतें हो सकती हैं। इंपीरियल ने पाया कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि नया वेरिएंट डेल्टा की तुलना में कम गंभीर है। शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि इससे लोगों के दोबारा संक्रमित होने और टीकों के काफी कमजोर होने की संभावना साढ़े पांच गुना अधिक है।क्रिसमस और नए साल पर लग सकता है लॉकडाउन
प्रफेसर नील फर्ग्यूसन पहले लहर में भी बिना लॉकडाउन के 5000 कोविड मौतों का अनुमान लगाया था। उन्होंने कहा कि एक या दो हफ्ते में कड़े प्रतिबंध लागू करने की जरूरत है ताकि संभावित नई लहर के प्रभाव को कम किया जा सके। नए सुझावों से एक बार फिर यह डर पैदा हो गया है कि क्रिसमस और नए साल पर ब्रिटेन में प्रतिबंध लागू हो सकते हैं। हालांकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अस्पताल में भर्ती होने वाले मामलों की संख्या में इजाफा होने तक लॉकडाउन की स्थिति से इनकार कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफिर बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम, खाना पकाना और कार चलाना हुआ और महंगा
Next Article Breaking: शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो का 12वां केंद्रीय महाधिवेशन शुरू

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.